• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Instagram पर जुड़े 3 नए फीचर्स, अब 1 घंटे नहीं बल्कि 4 घंटे तक रहे सकते हैं लाइव

Instagram पर जुड़े 3 नए फीचर्स, अब 1 घंटे नहीं बल्कि 4 घंटे तक रहे सकते हैं लाइव

अर्काइव में मिली लाइव वीडियो को आप डाउनलोड भी कर सकते हैं और आप चाहे तो इसे अपनी IGTV वीडियो पर भी री-अपलोड कर सकते हैं।

Instagram पर जुड़े 3 नए फीचर्स, अब 1 घंटे नहीं बल्कि 4 घंटे तक रहे सकते हैं लाइव
ख़ास बातें
  • Instagram ने IGTV में भी पेश किया है नया “Live Now” का सेक्शन
  • पहले केवल 1 घंटे तक ही इंस्टाग्राम पर लाइव रह सकते थे यूज़र्स
  • अब लाइव वीडियो डाउनलोड भी की जा सकेंगी
विज्ञापन
Instagram ने लाइव स्ट्रीम की ओर ज्यादा से ज्यादा यूज़र्स को आकर्षित करने के लिए तीन नए फीचर्स पेश किए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने अपने Live Video लिमिट को बढ़ा दिया है, जहां पहले आप केवल 1 घंटे के लिए लाइव रहते थे वहीं अब आप 4 घंटे तक लाइव कर सकते हैं। इसके अलावा नए Live Archive विकल्प को जोड़ा गया है, जो कि 30 दिन तक की आपकी सभी लाइव वीडियो को सेव रखता है। आर्काइव को केवल आपके द्वारा एक्सेस किया जा सकता है, इसके अलावा आप लाइव वीडियो को डाउनलोड कर IGTV पर भी अपलोड कर सकते हैं।  

नए फीचर्स का ऐलान ट्विटर के माध्यम से किया गया है, जिसमें सबसे बड़ा फीचर से Live Video की लिमिट में हुई बढ़ोतरी। पहले Instagram के जरिए केवल एक घंटे का ही लाइव सेशन किया जा सकता था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर चार घंटे कर दिया गया है। इसका मतलब है कि जो यूज़र्स इंस्टा पर लाइव रहकर खाना बनाना या फिर लाइव क्लासेस लेना पसंद करते थे, उन्हें अब एक घंटे बाद लाइव को रिस्टार्ट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इंस्टाग्राम ने इसके अलावा Live Archives फीचर को भी पेश किया है, जहां आपकी सभी लाइव वीडियो सेव रहेगी। अब-तक इंस्टाग्राम केवल आपकी इंस्टाग्राम स्टोरिज़ और पोस्ट को अर्काइव करता था, लेकिन अब यहां आपका लाइव सेशन पर सेव होगा।

लाइव अर्काइव विकल्प बिल्कुल वहीं मौजूद होगा, जहां आपकी स्टोरिज़ और पोस्ट अर्काइव होते थे। हालांकि, यह लाइव सेशन केल 30 दिन के लिए ही अर्काइव होंगे। इस नए विकल्प को खोजने के लिए आपको, हैबर्गर मैन्यू पर क्लिक करना होगा जो कि आपकी प्रोफाइल के ऊपरी दायीं कोने पर स्थित है। यहां आपको Archive option पर टैप करना होगा और ‘Live Archive' को चुनना होगा। अर्काइव में मिली लाइव वीडियो को आप डाउनलोड भी कर सकते हैं और आप चाहे तो इसे अपनी IGTV वीडियो पर भी री-अपलोड कर सकते हैं।

इसके अलावा, इंस्टाग्राम में IGTV app में आपको नया “Live Now” का सेक्शन मिलेगा।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Instagram, Instagram Live Videos, Instagram Live

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »