Inbox by Gmail ऐप खुद को मेल करने वालों को देता है रिमाइंडर का सुझाव

विज्ञापन
Robin Sinha, अपडेटेड: 14 जुलाई 2015 17:27 IST
कई बार कुछ अहम जानकारी/डॉक्यूमेंट को स्टोर करने के लिए हम अपनी ही ईमेल आईडी से खुद को मेल कर लेते हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर हम इन्हें आसानी से ढूंढ सकें। ऐसे यूज़र्स की आसानी के लिए अब गूगल (Google) ने अपने इनबॉक्स बाय जीमेल (Inbox by Gmail) ऐप में रिमाइंडर फीचर एड किया है।

Inbox by Gmail ऐप का इस्तेमाल कर रहे है यूजर जब भी किसी कंटेंट को अपने ही ईमेल आईडी पर मेल करने जाते हैं, तो ऐप में एक पॉप-अप स्क्रीन आ जाता है जो मेल भेजने के बजाए इनबॉक्स रिमाइंडर (Inbox Reminder) क्रिएट करने का सुझाव देता है। जैसे ही कोई यूजर मेल रेसिपेन्ट सेक्शन में अपनी मेल आईडी डालता है, यह पॉप-अप स्क्रीन पर अपने आप दिखने लगता है। गौर करने वाली बात है कि रिमाइंडर क्रिएट (बनाने) करने के लिए पॉप-अप पर टैप करने से कंपोज किए हुए मेल का कंटेंट अपने आप ही नए Inbox Reminder में कॉपी हो जाता है। यूजर बाद में इस रिमाइंडर में लोकेशन और टाइम भी जोड़ सकते हैं।
Advertisement

यह फीचर यूजर को सेल्फ एड्रेस्ड मेल के एटेचमेंट को गूगल ड्राइव (Google Drive) पर सेव करने का सुझाव नहीं देता। इस नए फीचर के बारे में सबसे पहले एक यूजर (Android Police की रिपोर्ट) ने बताया।

गौर करने वाली बात है कि पिछले साल दिसंबर में Inbox by Gmail ऐप के लॉन्च होने के बाद से Google इस ऐप और सर्विस को लगातार अपडेट करता रहा है। इस साल फरवरी महीने में ही Inbox by Gmail को एप्पल आईपैड (Apple iPad) के लिए लॉन्च किया था। कंपनी ने फायरफॉक्स और सफारी के लिए वेब वर्जन के लिए सपोर्ट भी उपलब्ध कराया है।
Advertisement

इस साल की शुरुआत में Google द्वारा जारी किए आंकड़ों के मुताबिक, 70 फीसदी एंड्रॉयड (Android) यूजर, 28 फीसदी आईफोन (iPhone) यूजर और 34 फीसदी वेब यूजर Inbox by Gmail ऐप का इस्तेमाल करते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.