WhatsApp पर 20 लाख से ज्यादा ICICI ग्राहकों उठा रहे हैं बैंकिंग का फायदा

WhatsApp payments में पार्टनर बैंक की लिस्ट में State Bank of India और Jio Payments Bank के साथ-साथ ICICI Bank, HDFC Bank और Axis Bank शामिल हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 16 दिसंबर 2020 15:25 IST
ख़ास बातें
  • ICICI Bank ने अप्रैल महीने में WhatsApp पर शुरू की थी बैंकिंग सर्विस
  • व्हाट्सऐप पेमेंट के Axis Bank और HDFC Bank भी अन्य पार्टनर बैंक हैं
  • शुरुआती रूप में केवल 2 करोड़ यूज़र्स के लिए लाइव कर किया गया है व्हाट्सऐप

WhatsApp payments को पिछले महीने ही मिली थी NPCI की मंजूरी

WhatsApp भारत में व्यापक रूप से अपने पैर पसारता जा रहा है, केवल इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप के रूप में ही नहीं बल्कि ऐसे इकलौते प्लेटफॉर्म के तौर पर जो कि देश में अपने यूज़र्स तक कमर्शियल बैंकिंग सुविधाएं पहुंचाता है। बुधवार को आयोजित Facebook ‘Fuel for India' के वर्चुअल इवेंट के दौरान ICICI Bank ने ऐलान किया कि 20 लाख से भी ज्यादा ग्राहकों ने व्हाट्सऐप पर बैंकिंग सुविधाओं को अपनाया है। आपको बता दें, आईसीआईसीआई बैंक उन पांच बैंकों में से एक है, जिनकी साझेदारी के तहत व्हाट्सऐप पेमेंट फीचर लाया गया है। यह सुविधा शुरुआती रूप में अधिकतम 20 मिलियन (2 करोड़) रजिस्टर्ड यूज़र्स के लिए उपलब्ध है।

ICICI Bank ने अप्रैल महीने में WhatsApp पर बैंकिंग सेवा की शुरुआत की थी और जुलाई महीने तक इस सुविधा से लगभग 10 लाख लोग जुड़ गए थे। इसका इस्तेमाल करते हुए आईसीआईसीआई ग्राहक को कुछ बेसिक बैंकिंग सुविधा उपलब्ध होत हैं, जैसे अपने अकाउंट का बैलेंस चेक करना। अपनी आखिरी तीन ट्रांजेक्शन देखना, ब्रांच और ATM की लोकेशन जानना, लोन से संबंधित जानकारियां मिलना इत्यादि।
Advertisement

बैंकिंग सुविधा ऑफर करने के अलावा, आईसीआईसीआई बैंक उन बैंक्स में से भी एक है जिनकी पार्टनर्शिप के तहत व्हाट्सऐप पेमेंट को इनेबल किया गया है। इस सर्विस को पिछले महीने ही नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा ग्रीन सिग्नल दिया गया है और अब इसे 2 करोड़ यूज़र्स के लिए लाइव कर दिया गया है।

आईसीआईसीआई बैंक की तरह ही Axis Bank और HDFC Bank भी अन्य पार्टनर बैंक हैं जिनकी साझेदारी में पेमेंट फीचर व्हाट्सऐप पर लाया गया है।
Advertisement

आपको बता दें, भारत में वर्तमान में WhatsApp पर 400 मिलियन से भी यूज़र्स हैं। हालांकि, पेमेंट फीचर को मुश्किल से 5 प्रतिशत यूज़र बेस तक सीमित किया गया है। व्हाट्सऐप पेमेंट में पार्टनर बैंक की लिस्ट में State Bank of India और Jio Payments Bank के साथ-साथ ICICI Bank, HDFC Bank और Axis Bank शामिल हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp payments, WhatsApp, Facebook, ICICI Bank, HDFC Bank, Axis Bank
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  4. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  6. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  7. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  8. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  10. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.