व्हाट्सऐप पर चैट को डिलीट किए बिना ऐसे छिपाएं

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 19 जुलाई 2016 13:42 IST
अपने अनोखे और बेहद काम के फीचर के चलते दुनियाभर में व्हाट्सऐप की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। व्हाट्सऐप में कई ऐसे फीचर हैं जिनसे आप अपनी चैट को महफूज़ रख सकते हैं। व्हाट्सऐप के एक ऐसे ही फीचर का नाम है 'आर्काइव चैट'। इस फीचर की मदद से व्हाट्सऐप यूज़र अपनी चैट को डिलीट किए बिना छिपा कर यानी महफूज रख सकते हैं। जिसका मतलब है कि इससे आपकी चैट किसी कनवर्सेशन में भी नहीं दिखेगी और ना ही यह डिलीट होगी।

आज हम आपको बताएंगे व्हाट्सऐप के आर्काइव फीचर के बारे में और साथ ही बताएंगे वो तरीका जिससे आप इस इंस्टेंट मैसेजिंग सर्विस में अपनी चैट को आर्काइव कर सकते हैं।
Advertisement

एंड्रॉयड पर व्हाट्सऐप कनवर्सेशन को करें आर्काइव
सबसे पहले व्हाट्सऐप में अपनी कनवर्सेशन फीड में जाएं और उस कनवर्सेशन पर टैप व होल्ड करें जिसे आप छिपाना चाहते हैं। इसके बाद सबसे ऊपर दिख रहे मेन्यू, म्यूट और डिलीट बटन के पास एक आइकन दिखेगा जिस पर क्लिक करने से चैट आर्काइव फोल्डर में पहुंच जाएगा। इस तरह आप अपनी चैट को छिपा सकते हैं।
Advertisement

इसके साथ ही व्हाट्सऐप यूज़र सिर्फ एक क्लिक पर ही अपने सभी कनवर्सेशन को आर्काइव कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले मेन्यू बटन पर टैप कर सेटिंग में जाना होगा। इसके बाद चैट्स पर टैप कर चैट हिस्ट्री पर क्लिक करने से 'आर्काइव ऑल चैट' का विकल्प दिखेगा। इस विकल्प पर क्लिक करने से आपके व्हाटस्ऐप मैसेंजर की सारी चैट एक बार में ही आर्काइव फोल्डर में चली जाएगी।

मेन्यू बटन > सेटिंग > चैट्स > चैट हिस्ट्री > आर्काइव ऑल चैट
Advertisement

आईफोन पर व्हाट्सऐप कनवर्सेशन को करें आर्काइव
Advertisement
आईफोन पर कनवर्सेशन को छिपाने के लिए सबसे पहले चैट स्क्रीन पर जाएं। इसके बाद कनवर्सेशन को आप छिपाना चाहते हैं उस पर टैप करें। फिर चैट पर दायीं से बायीं तरफ स्लाइड करें। स्लाइड करने पर मेन्यू के साथ आर्काइव आइकन दिखेगा जिस पर क्लिक करने से वह कनवर्सेशन आर्काइव फोल्डर में पहुंच जाएगा।

आईफोन यूज़र भी एक क्लिक पर ही अपने सभी कनवर्सेशन को आर्काइव में भेज सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले व्हाट्सऐप में जाएं और फिर सेटिंग में जाकर चैट्स पर टैप कर आर्काइव ऑल चैट पर क्लिक करें।
Advertisement

व्हाट्सऐप > सेटिंग > चैट्स > आर्काइव ऑल चैट

व्हाट्सऐप पर आर्काइव चैट को रीस्टोर करें
एक बार चैट के आर्काइव फोल्डर में जाने के बाद आप उस चैट को चैट स्क्रीन में सबसे नीचे स्क्रॉल करने पर देख सकते हैं। आर्काइव्ड चैट्स नाम के इस फोल्डर में आर्काइव की गई चैट की संख्या भी दिखती है। अगर आप किसी चैट को व्यू और रीस्टोर करना चाहते हैं तो यह बेहद आसान है।

चैट को अनआर्काइव करने के लिए आर्काइव फोल्डर में जाएं, चैट पर देर तक प्रेस करें औ म्यूट व डिलीट के पास दिख रहे आइकन पर क्लिक करें। आप इन स्टेप्स से अपने कनवर्सेशन को रीस्टोर कर सकते हैं। इसके बाद वो चैट आपको कनवर्सेशन फीड में दिखने लगेगी।

आईफोन पर आर्काइव चैट को रीस्टोर करें
आईफोन में अगर आर्काइव की गई किसी चैट से मैसेज मिलता है तो यह चैट अपने आप रीस्टोर हो जाएगी। हालांकि, आप आर्काइव फोल्डर में जाकर बायीं से दांयी तरफ स्लाइड कर उस चैट के लिए दिख रहे अनआर्काइव आइकन पर क्लिक कर भी रीस्टोर कर सकते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  2. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  3. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  5. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  6. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  2. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  3. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  4. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  6. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  7. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  9. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  10. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.