• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • अपने फोन में ये सेटिंग्स ऑन कर ली तो कभी लीक नहीं होगा पासवर्ड!

अपने फोन में ये सेटिंग्स ऑन कर ली तो कभी लीक नहीं होगा पासवर्ड!

'Smart Privacy Protection' जैसा फीचर आमतौर पर सुरक्षा और प्राइवेसी को ऑटोमैटिक रूप से मजबूत करने वाला एक पैकेज होता है।

अपने फोन में ये सेटिंग्स ऑन कर ली तो कभी लीक नहीं होगा पासवर्ड!

Photo Credit: Unsplash/ Franck

Vivo स्मार्टफोन्स में Smart Privacy Protection को इनेबल करने का तरीका आसान है

ख़ास बातें
  • अक्सर हैकर्स मैलवेयर के जरिए बैकग्राउंड में स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर लेते है
  • ये फीचर बैकग्राउंड स्क्रीनशॉट या स्क्रीन रिकॉर्डिंग को ही रोकता है
  • अलग-अलग ब्रांड्स के डिवाइसेज में अलग नाम से हो सकता है फीचर
विज्ञापन

आजकल ज्यादातर ऐप्स छोटी-छोटी, लगातार-सेंसिटिव जानकारी इस्तेमाल करते हैं, लोकेशन, ऑडियो रिकॉर्डिंग, कैमरा, 2FA और क्लिपबोर्ड डेटा। बहुत बार ऐप्स अनजाने में या बैकग्राउंड में ये एक्सेस लेते रहते हैं और यूजर को पता भी नहीं चलता। Android ने पिछले कुछ सालों में Privacy टूल्स जोड़े हैं पर हर निर्माता ने उन्हें अपनी UI में अलग-अलग जगह रखा है, इसलिए कई यूजर्स उन जरूरी सेफ्टी ऑप्शन्स को मिस कर देते हैं। Vivo और iQOO के फोन्स में Smart Privacy Protection का मकसद यही है, सिस्टम-लेवल की ऐसी सेटिंग्स जो थर्ड-पार्टी ऐप्स को सेंसेटिव एक्सेस या बैकग्राउंड स्क्रीनशॉट व रिकॉर्डिंग करने से रोकती है। अगर आप इन्हें सही तरीके से ऑन कर लें तो आपका पासवर्ड गलत हाथों में पड़ने से बचाया जा सकता है।

Smart Privacy Protection क्या करता है?

'Smart Privacy Protection' जैसा फीचर आमतौर पर सुरक्षा और प्राइवेसी को ऑटोमैटिक रूप से मजबूत करने वाला एक पैकेज होता है। कई बार हमारे फोन में मैलवेयर या गलत ऐप्स होते हैं, जिनका मकसद कीप्रेस लॉगिंग, या बैकग्राउंड में स्क्रीनशॉट या स्क्रीन रिकॉर्ड करना होता है। ऐसे में जब यूजर अपने फोन में किसी ऐप या पोर्टल पर पासवर्ड डालता है, तो वो पासवर्ड गलत हाथों तक पहुंच सकता है। यह सेटिंग्स इसी चीज को रोकने का काम करती है।

Smart Privacy Protection को कैसे इनेबल करें?

यह स्मार्टफोन OEM के ऊपर निर्भर करता है कि Android पर बेस्ड उनकी स्किन इस फीचर को किस नाम से देती है। Vivo स्मार्टफोन्स में इसे इनेबल करने का तरीका आसान है।

  • Settings खोलें
  • अब Security and Privacy ऑप्शन पर टैप करें
  • यहां नीचे स्क्रोल करें और Smart Privacy Protection पर टैप करें
  • यहां आपको इस फीचर को टॉगल बटन से इनेबल करना होगा। ऐसे करते ही यह फीचर ऑन हो जाएगा। 
  • iQOO स्मार्टफोन्स में यह फीचर Screen Capture Protection के नाम से मौजूद हो सकता है।

आज के समय में यह फीचर बहुत काम का हो सकता है, जब ऑनलाइन ऐसे मालवेयर मौजूद हैं, जो फोन के अंदर छिपे होते हैं और आपको पता भी नहीं चलता। ये ऐप्स या मैलवेयर हैकर्स को आपका फोन का एक्सेस दे सकते हैं या बैकग्राउंड में स्क्रीन रिकॉर्डिंग ऑन कर सकते हैं, जिससे आप जो पासवर्ड लिख रहे हैं, वो रिकॉर्ड हो सकता है और हैकर उसका एक्सेस ले सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »