Paytm Payments Bank: अकाउंट खोलने का तरीका और अन्य ज़रूरी बातें

देश के सबसे बड़े डिजिटल पेमेंट मोबाइल ऐप पेटीएम ने पिछले महीने अपना पेमेंट्स बैंक हर किसी के लिए उपलब्ध करा दिया। इससे पहले मई में लॉन्च होने के बाद पेटीएम पेमेंट्स बैंक बीटा फेज़ में था। किसी भी दूसरे बैंक अकाउंट की तरह ही, पेटीएम पेमेंट्स बैंक में भी यूज़र सेविंग अकाउंट खोल सकते हैं।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 14 सितंबर 2017 19:00 IST
ख़ास बातें
  • पेटीएम ने पिछले महीने अपना पेमेंट्स बैंक हर किसी के लिए खोल दिया था
  • पेटीएम पेमेंट्स बैंक में बचत खाता खुलवाने की प्रक्रिया बेहद आसान है
  • इसके लिए आपको कहीं आने-जाने की जरूरत नहीं है, घर बैठे ही खुल जाता है खाता
देश के सबसे लोकप्रिय डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म पेटीएम ने पिछले महीने अपना पेमेंट्स बैंक हर किसी के लिए खोल दिया था। इससे पहले मई में लॉन्च होने के बाद से पेटीएम पेमेंट्स बैंक बीटा फेज़ में था। लॉन्च के समय यूज़र सिर्फ इनवाइट आधारित सिस्टम के जरिए ही साइन अप कर सकते थे। लेकिन अब, किसी भी दूसरे बैंक अकाउंट की तरह ही पेटीएम पेमेंट्स बैंक में भी यूज़र सेविंग अकाउंट खोल सकते हैं।

हम आपको बताएंगे कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक में किस तरह आप अपना अकाउंट खोल सकते हैं? पेटीएम पेमेंट्स बैंक में बचत खाता खुलवाने की प्रक्रिया बेहद आसान है। और सबसे अच्छी बात है कि इसके लिए आपको कहीं आने-जाने की जरूरत नहीं है, घर बैठे ही अकाउंट खुल जाता है।

Paytm Payments Bank में सेविंग अकाउंट खोलने की पक्रिया
  • सबसे पहले आपके पेटीएम ऐप का लेटेस्ट वर्ज़न डाउनलोड करना होगा।
  • इसके बाद ऐप खोलें और फिर बैंक अकाउंट आाइकन पर क्लिक करें।
  • अब सावधानीपूर्वक नियम व शर्तें पढ़ें और फिर आगे की प्रक्रिया के लिए टैप करें।
  • पासकोड सेट करें और फिर पुष्टि करें।
 
 
  • इसके बाद अपना आधार कार्ड नंबर डालें और आगे बढ़ें।
  • सभी जरूरी जानकारी देने के बाद आपको एक नॉमिनी का नाम देना होगा या फिर आप “I don’t want to add a nominee” का विकल्प भी चुन सकते हैं।
 

इसके बाद आपको अपना पता डालना होगा। अगर आपने पेटीएम से खरीदारी की है, तो पहले से स्टोर किया गया पता दिखेगा या फिर आप एक नया पता भी भर सकते हैं।
Advertisement

केवाईसी ग्राहकों के लिए
अगर आप एक केवाईसी ग्राहक हैं तो आपको कुछ करने की जरूरत नहीं है और आपका अकाउंट कुछ ही मिनटों में खुल जाएगा।
Advertisement

नॉन-केवाईसी ग्राहकों के लिए
केवाईसी के लिए सभी जरूरी जानकारी मुहैया करानी होगी। इसके बाद सभी जरूरी कागजी वेरिफिकेशन पूरी कराने के लिए अपॉइंटमेंट लेने के लिए आपको एक पेटीएम प्रतिनिधि का कॉल आएगा। इसके बाद घर आए पेटीएम प्रतिनिधि द्वारा सफल वेरिफिकेशन किए जाने के बाद आपका सेविंग अकाउंट खुल जाएगा।
Advertisement
 

पेटीएम बैंक अकाउंट खुलने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज मिलेगा। और इसके साथ ही अकाउंट के साथ मिले एक वर्चुअल रूपे डेबिट कार्ड की जानकारी भी मिल जाएगी। रूपे कार्ड से कोई भी ऑनलाइन ट्रांज़ेक्शन करने पर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) भेजा जाएगा।

सेविंग अकाउंट में धन जमा करने का तरीका
Advertisement
पहला तरीका: आप ‘Add Money’ में जाकर अपने अकाउंट की जानकारी हासिल कर सकते हैं और इसके बाद ‘Savings Account’ सेलेक्ट करें। अब, आप दूसरे बैंक अकाउंट के ऐप में जाकर अपने पेटीएम बैंक अकाउंट में आईएमपीएस (IMPS) या एनईएफटी (NEFT) के जरिए पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं।

दूसरा तरीका: अपने नज़दीकी पेटीएम ब्रांच में जाएं और अपने सेविंग अकाउंट में जाकर कैश जमा कर दें। अभी पेटीएम बैंक अकाउंट की एक ही फ्लैगशिप ब्रांच है।

पेटीएम अपने एटीएम की शुरुआत नहीं कर रही है। हालांकि, इसके डेबिट कार्ड को बिना किसी शुल्क अदा किए नॉन-मेट्रो एटीएम में पांच बार तक इस्तेमाल किया जा सकता है, और मेट्रो शहर के एटीएम में तीन बार। इसके बाद हर बार कैश निकालने पर 20 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि बैलेंस चेक करने जैसे अन्य ट्रांज़ेक्शन के लिए 5 रुपये शुल्क लगेगा।
 

पेटीएम बैंक अकाउंट से मिलने वाली ब्याज़ दर
बैंक अकाउंट में बैलेंस रखने की कोई न्यूनतम सीमा नहीं है, हालांकि अधिकतम बैलेंस 1 लाख रुपये ही रखा जा सकता है। वॉलेट से अलग, पेमेंट्स बैंक में जमा की गई राशि पर ब्याज़ मिलेगा। अभी PayTm Payments Bank 4 प्रतिशत वार्षिक ब्याज़ दे रहा है।

पेटीएम बैंक अकाउंट के फायदे
पेटीएम का यह कहना है कि बैंक अकाउंट से किसी भी इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसफर (यूपीआई सहित) के लिए कोई ट्रांज़ेक्शन शुल्क नहीं लगेगा। पेटीएम की वेबसाइट के मुताबिक, अगर आपको अपने पेटीएम वॉलेट से बैंक में पैसे ट्रांसफ़र करने की जरूरत है, तो आपको 3 प्रतिशत का शुल्क अदा करना होगा। इसके अलावा, चेकबुक, डिमांड ड्राफ्ट और डेबिट कार्ड जैसी फिज़िकल सुविधाएं भी बेहद कम शुल्क में उपलब्ध कराई जाएंगी।

पेटीएम पेमेंट्स बैंक का एक सबसे ख़ास बात है कि नियम व शर्तों के मुताबिक, मृत्यु या स्थाई तौर पर कोई अक्षमता होने पर दो लाख रूपये तक का मुफ्त इंश्योरेंस मिलता है।

मौजूदा वॉलेट का क्या?
आपका मौजूदा पेटीएम वॉलेट अपने आप पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड में बदल जाएगा। और आप पहले की तरह ही वॉलेट को बिना किसी बदलाव के इस्तेमाल करते रहेंगे।

पेमेंट्स बैंक के लिए कुछ बंदिशें भी हैं। पहली यह कि इसे अन्य बैंकों की तरह लोन देने की अनुमति नहीं है। इसका मतलब है कि पेटीएम क्रेडिट कार्ड जारी नहीं हो सकता। हालांकि, पेमेंट्स बैंक दूसरी वित्तीय संस्थाओं के साथ साझेदारी कर अतिरिक्त सेवाएं दे सकते हैं, जिनके आने वाले समय में रोलआउट किए जाने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  2. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  2. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  3. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  4. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  5. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  6. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  7. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  8. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  9. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  10. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.