हाइक मैसेंजर पर अब आप 8 भारतीय भाषाओं में कर पाएंगे चैट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 23 दिसंबर 2015 14:10 IST
देश में ही विकसित मैसेजिंग प्लेटफॉर्म हाइक मैसेंजर ऐप पर आठ भारतीय भाषाओं के लिए सपोर्ट उपलब्ध कराया गया है। अब ऐप हिंदी, मराठी, तमिल, गुजराती, बांग्ला, मलयालम, कन्नड़ और तेलुगू में इंटरफेस के साथ आएगा।

हाइक मैसेंजर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और संस्थापक काविन भारती मित्तल ने मंगलवार को कहा था, "हर उपयोगकर्ता इनमें से किसी भी स्थानीय भाषा का चुनाव कर सकेगा और खास तौर से उस भाषा के लिए एक सुविधाजनक कीबोर्ड का उपयोग कर सकेगा।"
 

इस लॉन्चिंग के साथ ही उपयोगकर्ता कांटैक्ट सूची के नाम अपनी भाषा में हासिल कर सकेंगे। जो यूज़र हाइक का इस्तेमाल पहले से कर रहे हैं उन्हें इस ऐप को अपडेट करना होगा। नए यूज़र ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करने वाले ऐप का वर्ज़न 4.1.0 है।

बहुभाषी कीबोर्ड से उपयोगकर्ता अंग्रेजी सहित नौ भाषाओं में टाइप कर सकेंगे। हाइक 12 दिसंबर 2012 को लॉन्च किया गया था और सितंबर 2015 तक इसके उपयोगकर्ताओं की संख्या सात करोड़ पार कर चुकी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  2. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  3. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  4. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  6. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  7. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  8. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  9. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.