11 मई से बंद हो जाएंगे Call Recording ऐप्स, Google ने Android के लिए जारी की नई पॉलिसी

Android पर विकलांग यूजर्स की मदद करने के लिए डिज़ाइन किए गए ऐप्स द्वारा उपयोग किया जाने वाला एक्सेसिबिलिटी एपीआई का उपयोग प्ले स्टोर पर कई लोकप्रिय ऐप्स द्वारा भी किया जाता है।

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 26 अप्रैल 2022 20:12 IST
ख़ास बातें
  • ACR Phone और Truecaller भी करते हैं Accessibility API का इस्तेमाल
  • 11 मई से बंद हो जाएगा ऐप्स के लिए Accessibility API का एक्सेस
  • कुछ रीजन में फर्स्ट-पार्टी डायलर ऐप्स और Google डायलर में मिलेगा यह फीचर

Google अब Android पर कॉल रिकॉर्डिंग के लिए उपयोग होने वाले Accessibility API के इस्तेमाल को भी से हटा रही है

Google ने हाल ही में Android के हालिया वर्ज़न पर कॉल रिकॉर्ड करने वाले थर्ड-पार्टी एप्लिकेशन को बैन करने के लिए अपनी Play Store पॉलिसी को अपडेट किया है। एंड्रॉयड निर्माता ने पहले सितंबर 2019 में Android 10 के लॉन्च के साथ माइक्रोफोन के जरिए कॉल रिकॉर्ड करने से ऐप्स को ब्लॉक कर दिया था। Google अब डेवलपर्स द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले एक्सेसिबिलिटी एपीआई (Accessibility API) को भी एंड्रॉयड पर कॉल रिकॉर्डिंग के लिए उपयोग करने से हटा रही है। हालांकि, फोन पर पहले से इंस्टॉल किए गए फर्स्ट-पार्टी डायलर ऐप्स और Google डायलर अभी भी रीजन और निर्माता के आधार पर फोन कॉल रिकॉर्ड करने में सक्षम होंगे।

Google Play Console सपोर्ट वेबसाइट पर एक पोस्ट में, कंपनी ने हाल ही में घोषणा की थी कि वह एक्सेसिबिलिटी एपीआई, या एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस के इस्तेमाल सहित विभिन्न पॉलिसी को अपडेट कर रही है। Android पर विकलांग यूजर्स की मदद करने के लिए डिज़ाइन किए गए ऐप्स द्वारा उपयोग किया जाने वाला एक्सेसिबिलिटी एपीआई का उपयोग प्ले स्टोर पर कई लोकप्रिय ऐप्स द्वारा भी किया जाता है, जिसमें कॉल रिकॉर्डिंग फंक्शनैलिटी प्रदान करने के लिए ACR फोन और Trurecaller शामिल हैं। कंपनी ने पोस्ट में बताया है कि "एक्सेसिबिलिटी एपीआई को [कॉल रिकॉर्डिंग के लिए] डिज़ाइन नहीं किया गया है और रिमोट कॉल ऑडियो रिकॉर्डिंग के लिए अनुरोध नहीं किया जा सकता है," नई पॉलिसी 11 मई से लागू होगी।
Advertisement

Android फोन पर कॉल रिकॉर्डिंग के लिए एक्सेसिबिलिटी एपीआई का उपयोग करने वाले ऐप्स में से एक ACR Phone के डेवलपर ने Reddit का सहारा लेते हुए यह समझाने की कोशिश की कि बदलाव थर्ड पार्टी के कॉल रिकॉर्डिंग ऐप्स को कैसे प्रभावित करेंगे। Android 10 की रिलीज के साथ, Google ने यूजर्स की प्राइवेसी की सुरक्षा करने और दुनिया भर में कॉल रिकॉर्डिंग कानूनों का पालन करने के लिए, कॉल के दौरान ऑडियो रिकॉर्ड करने के लिए डिवाइस के माइक्रोफोन तक एक्सेस से सभी एप्लिकेशन (कॉल रिकॉर्डिंग ऐप्स सहित) को बैन कर दिया था। डेवलपर्स ने एक्सेसिबिलिटी एपीआई का अनुरोध करना शुरू कर दिया ताकि Android 10 या उसके बाद वाले फोन पर कॉल रिकॉर्डिंग कार्यक्षमता को बरकरार रखा जा सके।

Google की नई पॉलिसी के अनुसार, कॉल रिकॉर्ड करने के लिए एक्सेसिबिलिटी एपीआई का अनुरोध करने वाले ऐप्स को 11 मई तक ऐसा करना बंद करना होगा। इसका मतलब यह है कि जो यूज़र्स Android 10 या Google के ऑपरेटिंग सिस्टम के नए वर्ज़न पर चल रहे हैं, वे अब थर्ड-पार्टी एप्लिकेशन का इस्तेमाल करके कॉल रिकॉर्ड नहीं कर पाएंगे। हालांकि, खास टूल्स और चुनिंदा रीजन के यूजर्स बिल्ट-इन डायलर ऐप का उपयोग करके कॉल रिकॉर्ड करने में सक्षम हो सकते हैं। एसीआर फोन डेवलपर के एक कमेंट के मुताबिक, ऐसा इसलिए है क्योंकि सिस्टम ऐप्स या Google ऐप्स Android फोन पर VOICE_CALL ऑडियो सोर्स को एक्सेस कर सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google, Call Recording Apps
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  2. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  3. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  4. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  2. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  4. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  5. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  6. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  7. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  8. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  9. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  10. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.