गूगल प्ले म्यूज़िक से अब खरीद सकेंगे गाने

गूगल प्ले म्यूज़िक से अब खरीद सकेंगे गाने
विज्ञापन
गूगल प्ले म्यूज़िक पर गूगल की ऑनलाइन म्यूज़िक स्टोर सर्विस को भारत में लाइव कर दिया गया है। अगर आपको भी ऑनलाइन गाने सुनने और खरीदने का शौक है तो अब आप गूगल प्ले म्यूज़िक पर गाने और एलबम वैध तरीके से खरीद सकते हैं। गूगल इसके साथ ही गूगल प्ले म्यूज़िक सब्सक्रिप्शन भी मुहैया कराता है जिससे यूज़र प्रति महीने कुछ पैसे चुकाकर अनलिमिटेड कितने भा म्यूज़िक ट्रैक स्ट्रीम करने के साथ-साथ सुन सकते हैं। लेकिन फिलहाल भारतीय यूज़र के लिए यह सुविधा लॉन्च नहीं की गई है।

आमतौर पर एक गाना खरीदने के लिए 15 रुपये लगते हैं जबकि एक एलबम के लिए आपके 75 रुपये से 150 रुपये तक चुकाने होंगे। हमने जब इस सर्विस का इस्तेमाल किया तब पाया कि इस सर्विस में अनलिमिटेड कंटेट मौज़ूद है ना कि किसी खास देश या लोकेशन के हिसाब से।

गूगल प्ले म्यूज़िक में मुख्य स्क्रीन पर अलग-अलग सेक्शन में कई सारे म्यूज़िक कलेक्शन मौज़ूद हैं। मुख्य स्क्रीन पर ही टॉप सॉंग्स, नए रिलीज़, टॉप एलबम, बेस्ट ऑफ बॉलीवुड, डेवोशनल एंड स्प्रिचुअल, इंडियन पॉप हिट्स, रिकमंडेड फॉर यू, इंटरनेशनल म्यूज़िक, तमिल, तेलगू, पंजाबी पॉप, गज़ल एंड सूफी, इंडियन क्लासिकल एंड फॉर द किड्स जैसे सेक्शन दिए गए हैं।

गूगल प्ले म्यूज़िक पर गाने खरीदने बिल्कुल गूगल प्ले स्टोर से खरीदारी करने जैसा ही है। इसके लिए चुने गे गाने पर दिए बाय बटन के टैप करना होगा। इसके बाद खरीदारी पूरी करने के लिए कनफर्म कर ऑथेंटिकेट करना होगा। इसके तुरंत बाद गूगल प्ले म्यूज़िक आपको म्यूज़िक ट्रैक सुनने का विकल्प देगा। और फिर आपके नोटिफिकेशन एरिया में एक नोटिफिकेशन भी मिलेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google, Google play music, Google play service

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »