गूगल प्ले म्यूज़िक पर अब गाने करें स्ट्रीम, 15 दिन के लिए सर्विस मुफ्त

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 6 अप्रैल 2017 13:37 IST
गूगूल ने भारत में अपनी सब्सक्रिप्शन आधारित म्यूज़िक स्ट्रीमिंग सर्विस प्ले म्यूज़िक की सभी सेवाओं को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसका मतलब है कि, अब गूगल प्ले म्यूज़िक पर भी स्पॉटिफाई और ऐप्पल म्यूज़िक की तरह लाखों गानों का एक्सेस मिलेगा। गूगल प्ले म्यूज़िक ऑल एक्सेस एंड्रॉयड, आईओएस और वेब पर उपलब्ध है।  

गूगल प्ले म्यूज़िक ऑल एक्सेस सब्सक्रिप्शन की कीमत की बात करें तो, गूगल ने अभी लॉन्च ऑफर पेश किया है। यह सर्विस अभी 89 रुपये प्रति माह (30 दिन का मुफ्त ट्रायल) पर उपलब्ध होगी, अगर आप अगले 45 दिनों के अंदर साइन अप करते हैं तभी। अभी इस बात की कोई जानकारी नहीं मिली है कि इस अवधि के खत्म होने के बाद सब्सक्राइबर को किस कीमत पर सेवाएं मिलेंगी।

अगर आपको लगता है कि आपने पहले भी इस बारे में सुना है, तो वह गूगल प्ले म्यूज़िक है। यह ऐप्पल की आईट्यून्स स्टोर की तरह है, जिसे भारत में पिछले साल लॉन्च किया गया था। लेकिन तब यह सिर्फ खरीदारी तक ही सीमित थी। यानी हर गाने के लिए 15 रुपये जबकि एलबम के लिए 100 रुपये देने पड़ते थे।

अब, गूगल के लाइसेंस वाला पूरा म्यूज़िक कलेक्शन- करीब 35 मिलियन गाने, बेहद आकर्षक दामों पर ऑफलाइन स्ट्रीमिंग या डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। गूगल, अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंदी ऐप्पल म्यूज़िक के भारत में 120 रुपये की तुलना में कम दामों पर फिलहाल सर्विस दे रहा है।
Advertisement

गूगल प्ले म्यूज़िक पर आप 50,000 तक गाने अपलोड भी कर सकते हैं वो भी बिना कोई शुल्क दिए। इसके लिए आपको सिर्फ एक गूगल अकाउंट की जरूरत होगी।
Advertisement

गूगल अपने यूज़र को मुफ्त रेडियो सेवा भी ऑफर कर रहा है, जिसमें मूड, एक्टिविटी और सिचुएशन के हिसाब से प्लेलिस्ट मिलती है। सिचुएशन प्लेलिस्ट आपकी लोकेशन को एक्सेस करके काम करती है चाहें आप दफ्तर, घर या कहीं यात्रा कर रहे हों। अगर आपने गूगल अकाउंट में लोकेशन हिस्ट्री टर्न ऑन कर रखी है, तो यह काम करने लगेगी।

ऐप्पल म्यूज़िक को भारत में लॉन्च हुए एक साल से ज्यादा का समय बीत चुका है। इसके अलावा, इसमें तीन महीने का मुफ्त ट्रायल पीरियड भी मिलता। 190 रुपये में एक फैमिली प्लान उपलब्ध है। फिलहाल, प्ले म्यूज़िक में इस तरह का कोई फैमिली प्लान नहीं पता चला है।
Advertisement

अभी गूगल द्वारा इस सर्विस की घोषणा की जाना बाकी है। गूगल इंडिया के एक प्रवक्ता ने गैज़ेट्स 360 के साथ बातचीत में पुष्टि करते हुए बताया कि प्ले म्यूज़िक सूट को भारत में सभी यूज़र को रोल आउट किया जा रहा है।
Advertisement

सर्विस का मज़ा लेने के लिए आप प्ले म्यूज़िक वेबसाइट पर जा सकते हैं, या प्ले स्टोर व ऐप स्टोर से ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। गूगल अकाउंट को एक बार साइनइन करने के बाद, आपको एक स्क्रीन दिखेगा। जिस पर आपको अपनी पसंद का म्यूज़िक जैसे बंगाली, गुजराती, हिंदी, पंजाबी और वर्ल्ड का विकल्प मिलेगा। अपना विकल्प चुनने के बाद, प्ले म्यूज़िक आपके सामने मशहूर कलाकारों के गाने पेश करेगा, आप अपनी पसंद के मुताबिक उन्हें प्ले कर सकते हैं।

स्ट्रीमिंग सर्विस के साथ थोड़े समय में हमने पाया कि, गूगल ने इस कस्टमाइज़ेशन के साथ बहुत ज़्यादा बेहतर काम नहीं किया है। कई इंटरनेशनल कलाकारों को चुनने के बावज़ूद, हमें बहुत सारे बॉलीवुड और दूसरे भारतीय कलाकारों के विकल्प दिे। इस जगह, पर ऐप्पल म्यूज़िक बेहद अच्छे से काम करता है। उम्मीद है कि समय के साथ प्ले म्यूज़िक ज्यादा बेहतर बनेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.