गूगल प्ले इंडिया से खरीदारी करना एयरटेल व वोडाफोन के पोस्टपेड ग्राहकों के लिए हुआ और आसान

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 2 जनवरी 2017 11:55 IST
ख़ास बातें
  • गूगल इंडिया ने पिछले साल गूगल प्ले कैरियर बिलिंग सेवा शुरू की थी
  • पहले यह सेवा सिर्फ आइडिया के पोस्टपेड ग्राहकों के लिए थी
  • अब वोडाफोन और एयरटेल के ग्राहक ऐप्स की कीमत फोन बिल के ज़रिए चुकाएंगे
गूगल इंडिया ने पिछले साल मई महीने में गूगल प्ले कैरियर बिलिंग सेवा की शुरुआत की थी। उस वक्त यह सेवा सिर्फ आइडिया के ग्राहकों के लिए थी। अब वोडाफोन और एयरटेल के पोस्टपेड ग्राहक भी अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन में बिलिंग का यह विकल्प देख पाएंगे।

गौर करने वाली बात है कि गूगल ने अक्टूबर महीने में गूगल प्ले टाइम इवेंट में इस सेवा को जल्द ही एयरटेल और वोडाफोन ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराने की बात कही थी।
Advertisement

भारतीय ग्राहकों को गूगल प्ले से ऐप्स, किताबें, सिनेमा और अन्य डिजिटल कंटेंट खरीदने के लिए क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेटबैंकिंग और रीडीम कोड जैसे भुगतान के विकल्प मिलते हैं। आइडिया के पोस्टपेड ग्राहकों के लिए कैरियर बिलिंग भी है। हालांकि, अब आइडिया के अलावा एयरटेल और वोडाफोन के यूज़र भी सीधे फोन बिल के ज़रिए भुगतान कर सकेंगे।

इस सुविधा को इस्तेमाल करके यूज़र गूगल प्ले से अपनी पसंद का ऐप या डिजिटल कंटेंट खरीद सकते हैं। और कीमत फोन के बिल में जुड़ जाएगी। उदाहरण के तौर पर, जब आप ऐप खरीदते हैं तो उसकी कीमत 15 मिनट के बाद आपके फोन बिल में जुड़ जाएगी। यह फ़ीचर अभी चुनिंदा यूज़र के लिए ही काम कर रहा है। ऐसा लगता है कि इसे धीरे-धीरे दोनों टेलीकॉम कंपनियों के पोस्टपेड ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। अभी सिर्फ पोस्टपेड यूज़र ही इस फ़ीचर को इस्तेमाल कर सकेंगे। साफ नहीं है कि प्रीपेड ग्राहक कब से इस सेवा को इस्तेमाल में ला सकेंगे।
Advertisement

इस सेवा को बिना परेशानी इस्तेमाल करने के लिए आप यह सुनिश्चित कर लें कि आपने इस्तेमाल मासिक सीमा पार नहीं की है। और यह भी सुनिश्चित करें कि आपके सर्विस प्लान में प्रीमियम कंटेंट खरीदारी की इज़ाजत है या नहीं।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google Play, Carrier Billing, Vodafone, Airtel
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  2. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  3. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  4. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  6. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  9. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  10. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.