Google Photos में आ रहा नया Gemini बेस्ड आस्क फोटोज फीचर, जानें खासियतें

Google ने नए Google Photos फीचर की घोषणा की। आस्क फोटोज एक एक्सपेरिमेंटल फीचर है जो Google Labs का हिस्सा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 6 सितंबर 2024 15:54 IST
ख़ास बातें
  • Google अपने Google Photos ऐप में कुछ सुधार कर रहा है।
  • Google Photos ऐप में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) फीचर मिल रहा है।
  • एक ब्लॉग पोस्ट में कंपनी ने नए Google Photos फीचर की घोषणा की है।

Google Photos में Gemini बेस्ड नया फीचर मिल रहा है।

Photo Credit: Google

Google अपने Google Photos ऐप में कुछ सुधार कर रहा है, जिसमें एक नई आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) फीचर भी शामिल है, टेक दिग्गज ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। फोटो गैलरी ऐप में अब आस्क फोटोज फीचर दिया जा रहा है जो यूजर्स को Gemini को एक कन्वर्सेशन क्वैरी भेजकर खास फोटो को खोजने की सुविधा देगा। इसके अलावा प्लेटफॉर्म पर एक 'डिसक्रिप्टिव क्रैरी' फीचर भी आ रहा है, जो यूजर्स को अपने सर्च बार में डिसक्रिप्टिव सर्च क्रेरी टाइप करने की सुविधा देगा। खासतौर पर आस्क फोटोज फीचर वर्तमान में सिर्फ अर्ली एक्सेस में उपलब्ध है। आइए गूगल फोटोज पर मिलने वाले फीचर्स के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Google Photos में मिलेगा आस्क फोटो फीचर


एक ब्लॉग पोस्ट में कंपनी ने नए Google Photos फीचर की घोषणा की। आस्क फोटोज एक एक्सपेरिमेंटल फीचर है जो Google Labs का हिस्सा है। वर्तमान में इसे यूएस में सिर्फ चुनिंदा यूजर्स तक एक्सेस के साथ लिमिटेड रिलीज में भेजा जा रहा है। आस्क फोटोज Google Photos ऐप के अंदर एक अलग इंटरफेस के तौर पर उपलब्ध होगा। यूजर्स ऐप के नीचे दाईं ओर मौजूद सर्च आइकन पर टैप करके इसे एक्सेस कर सकते हैं। फुल-स्क्रीन इंटरफेस में यूजर्स अब Gemini तक पहुंच सकते हैं और उससे खास फोटो दिखाने के लिए कह सकते हैं। यूजर्स बोलचाल की भाषा में क्वेरी भेज सकते हैं।

उदाहरण के लिए यूजर्स पूछ सकते हैं "शो मी माय पिक्चर्स एट शौर्यज बर्थडे पार्टी" और Gemini फोटो को दिखाने के लिए जानकारी समझेगा और प्रासंगिक बनाएगा। इसके अलावा यूजर्स Gemini से सोशल मीडिया ऐप पर शेयर करने के लिए फोटो का सुझाव देने के लिए भी कह सकते हैं। Google ने इस बात पर जोर दिया है कि वह यूजर्स की प्राइवेसी और डाटा सिक्योरिटी पर फोकस कर रहा है। कंपनी ने दावा किया कि Google फोटो में यूजर्स डाटा का इस्तेमाल ऐड्स के लिए नहीं किया जाएगा। फीचर को बेहतर बनाने के लिए यूजर्स आस्क फोटोज में की गई सर्च क्वेरी को रिव्यू कर सकते हैं। हालांकि, कंपनी का दावा है कि यह यूजर्स के अकाउंट को डिस्कनेक्ट करने के बाद ही होगा।
Advertisement

इसके अलावा टेक दिग्गज ने कहा कि आस्क फोटोज द्वारा दिए गए जवाबों जैसे कि आपकी फोटो और वीडियो आदि को इंसानों द्वारा रिव्यू नहीं किया जाता है। इसके अलावा Google Photos सभी यूजर्स के लिए प्लेटफॉर्म के सर्च अनुभव को भी बेहतर बना रहा है। डिसक्रिप्टिव क्वेरी नया फीचर यूजर्स को वे जो सर्च कर रहे हैं उसके बारे में ज्यादा जानकारी जोड़ने के लिए सामान्य वाक्यों में एक सर्च क्वेरी टाइप करने की सुविधा देगा। यह फीचर एंड्रॉइड और आईओएस पर सभी यूजर्स के लिए अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.