• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Google Pay से मोबाइल रिचार्ज पड़ेगा महंगा! सुविधा शुल्क के नाम पर लिए जा रहे ‘एक्‍स्‍ट्रा पैसे’

Google Pay से मोबाइल रिचार्ज पड़ेगा महंगा! सुविधा शुल्क के नाम पर लिए जा रहे ‘एक्‍स्‍ट्रा पैसे’

Google Pay Convenience Fee : याद रहे कि Paytm और PhonePe जैसे प्‍लेटफॉर्म कई महीनों से मोबाइल रिचार्ज पर ‘एक्‍स्‍ट्रा पैसे’ ले रहे हैं।

Google Pay से मोबाइल रिचार्ज पड़ेगा महंगा! सुविधा शुल्क के नाम पर लिए जा रहे ‘एक्‍स्‍ट्रा पैसे’

हाल ही में एक यूजर ने ऑनलाइन फोरम पर बताया कि Google Pay ने मोबाइल रिचार्ज कराने पर कन्वीन्यन्स फीस लेना शुरू कर दिया है।

ख़ास बातें
  • गूगल पे से मोबाइल रिचार्ज पड़ सकता है महंगा
  • कन्वीन्यन्स फीस के नाम पर 3 रुपये तक एक्‍स्‍ट्रा लिए जा रहे
  • पेटीएम और फोनपे पहले से ले रहे कन्वीन्यन्स फीस
विज्ञापन
Google Pay से प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज कराने पर अब आपको एक्‍स्‍ट्रा पैसे देने पड़ सकते हैं। ‘गूगल पे' ने कथित तौर पर ऐप की UPI सर्विस के जरिए मोबाइल रिचार्ज प्लान खरीदने वाले यूजर्स से सुविधा शुल्क (convenience fee) लेना शुरू कर दिया है। ऐसा लगता है कि कंपनी इसी तरह की फीस लेने वाले अपने कॉम्‍पिटिटर Paytm और PhonePe की कतार में शामिल हो गई है। हालांकि गूगल ने अभी तक अपने पेमेंट ऐप पर कन्वीन्यन्स फीस लेने की कोई घोषणा नहीं की है। याद रहे कि Paytm और PhonePe जैसे प्‍लेटफॉर्म कई महीनों से मोबाइल रिचार्ज पर ‘एक्‍स्‍ट्रा पैसे' ले रहे हैं।  

हाल ही में एक यूजर ने ऑनलाइन फोरम पर बताया कि Google Pay ने मोबाइल रिचार्ज कराने पर कन्वीन्यन्स फीस लेना शुरू कर दिया है। यूजर ने एक स्‍क्रीनशॉट भी शेयर किया। इससे पता चला है कि Google ने Jio का 749 रुपये वाला प्रीपेड प्लान रिचार्ज कराने पर 3 रुपये तक कन्वीन्यन्स फीस फीस ली। यूजर ने बताया कि यूपीआई और कार्ड दोनों तरह के ट्रांजैक्‍शंस पर कन्वीन्यन्स फीस दिखाई देती है।  
Latest and Breaking News on NDTV


टिपस्टर मुकुल शर्मा ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्स' पर कन्वीन्यन्स फीस से जुड़ी ज्‍यादा जानकारी दी है। बताया है कि 100 रुपये तक के किसी भी प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज पर कोई कन्वीन्यन्स फीस नहीं ली जाएगी। 200 रुपये तक का मोबाइल रिचार्ज कराने पर 2 रुपये एक्‍स्‍ट्रा देने होंगे। जो यूजर 300 रुपये तक या उससे भी ज्‍यादा रिचार्ज कराते हैं, उन्‍हें 3 रुपये एक्‍स्‍ट्रा देने होंगे। 

MySmartPrice ने स्‍पॉट किया है कि कंपनी ने इस महीने की शुरुआत में भारत में यूजर्स के लिए Google सर्विसेज की शर्तों को अपडेट किया था। शर्तों में यह लिखे होने की बात भी है कि जो फीस ली जा रही है वह कंपनी के अपने विवेक पर है। हालांकि गुरुवार को जब गैजेट्स 360 ने एयरटेल और जियो के रिचार्ज प्‍लान खरीदने की कोशिश की, तो हमें एडिशनल चार्ज नहीं दिखे। 

अगर आप कन्वीन्यन्स फीस से बचना चाहते हैं, तो तरीका बहुत आसान है। आप अपना रिचार्ज सीधे ऑपरेटर की वेबसाइट या ऐप से कराएं। उदाहरण के लिए, एयरटेल यूजर हैं तो एयरटेल की वेबसाइट या एयरटेल थैंक्‍स ऐप पर जाकर प्रीपेड रिचार्ज कराएं। वहां से यूपीआई पेमेंट भी करेंगे, तब भी आपको कन्वीन्यन्स फीस नहीं चुकानी होगी।  
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »