Google Maps को इस व्यक्ति ने दिया चकमा, खाली रास्ते पर भी लगा दिया जाम

Google Maps को चकमा देने के लिए बर्लिन स्थित साइमन वेकर्ट ने एक छोटी सी कार्ट में 99 स्मार्टफोन रखें और गूगल के ऑफिस के सामने और बर्लिन की कुछ गलियों में चक्कर लगाए। फोन के डेटा का आंकलन कर मैप्स ने उन रास्तों में ट्रैफिक जाम दिखाया।

विज्ञापन
अली पार्डीवाला, अपडेटेड: 4 फरवरी 2020 12:06 IST
ख़ास बातें
  • एक व्यक्ति ने 99 फोन को कार्ट में रख बर्लिन की सड़कों में नकली जाम लगाया
  • Google Maps ने सभी फोन के डेटा का आंकलन किया और जाम दिखा दिया
  • गूगल ट्रैफिक की स्थिति दिखाने के लिए स्मार्टफोन डेटा इस्तेमाल करता है

Google Maps ट्रैफिक की स्थिति का आंकलन यूज़र्स के स्मार्टफोन डेटा से करता है

Google Maps को एक व्यक्ति ने अपनी होशियारी से बड़ी आसानी से बेवकूफ बना दिया। यदि यूट्यूब में देखी गई एक वीडियो को सच माना जाए तो बर्लिन स्थित एक कलाकार ने गूगल मैप्स को इस तरह चकमा दिया कि गूगल मैप्स ने खाली रास्ते में भी ट्रैफिक जाम दिखा दिया। बता दें कि गूगल मैप्स ना केवल दुनियाभर की जगहों के नक्शें दिखाता है, बल्कि रोस्तों में ट्रैफिक की स्थिति भी बताता है। यहां तक की कंपनी अपने कई विज्ञापनों में लोगों को ट्रैफिक की लाइव जानकारी के लिए गूगल मैप्स का इस्तेमाल करने की सलाह देती है। लेकिन शायद आप यह नहीं जानते कि गूगल मैप्स का सिस्टम पूरी तरह से सटीक नहीं है और इसे चमका भी दिया जा सकता है। जी हां, ऐसा एक बर्लिन के व्यक्ति ने कर के दिखाया है। कलाकार बताए जा रहे इस व्यक्ति ने बर्लिन की सड़कों में 99 स्मार्टफोन को एक साथ ढ़ो कर बर्लिन की सड़कों पर नकली ट्रैफिक जाम लगा दिया।

बर्लिन स्थित साइमन वेकर्ट ने इस कारनामे की वीडियो (नीचे देखें) अपने यूट्यूब अकाउंट में पोस्ट की है। वीडियो में दिखाया गया है कि उसने एक छोटी सी कार्ट में 99 स्मार्टफोन को रखा और गूगल के ऑफिस के सामने और बर्लिन की कुछ गलियों में चक्कर लगाए। उसकी हैंड कार्ट में रखे 99 स्मार्टफोन के एक साथ धीमी गती में चलने से Google Maps ने उस रास्ते में ट्रैफिक जाम दिखा दिया, जबकि रास्ता पूरी तरह से खाली था।
Advertisement

बता दें कि Google Maps रास्ते में चल रही गाडियों के अंदर रखे यूज़र्स के स्मार्टफोन के डेटा का आंकलन करता है और उस हिसाब से रास्ते में ट्रैफिक की स्थिति प्रदर्शित करता है। इन डेटा में गाड़ी की गति और उस रास्ते में स्मार्टफोन की संख्या आदि शामिल होते हैं।

यदि किसी रास्ते में ज्यादा संख्या में स्मार्टफोन धीमी गति से चलते हैं तो गूगल इस क्षेत्र में धीमा ट्रैफिक प्रदर्शित कर देता है। यदि स्मार्टफोन की संख्या बहुत ज्यादा हो और गाड़ियों गति बेहद कम हो तो मैप में उस क्षेत्र में ट्रैफिक जाम दिखा दिया जाता है। गूगल ट्रैफिक की स्थिति को रंगों के जरिए प्रदर्शित करती है। यदि ट्रैफिक साफ है तो हरी लाइन दिखाई देती है और धीमी गती की स्थिति में नारंगी और यदि ट्रैफिक जाम है तो गाढ़े लाल (मरून) रंग की लाइन दिखाई देती है।
Advertisement

वेकर्ट की वीडियो में दिखाया गया है कि पहले सड़क का रंग हरा दिखाई दे रहा था और जब उसने 99 स्मार्टफोन के साथ उस सकड़ में धीमी गती में चक्कर लगाए तो मैप में रंग हरे से गाढ़ा लाल हो गया। हालांकि वेकर्ट ने इस ट्रिक की अधिक जानकारी साझा नहीं की। ऐसे में इस वीडियो को पूरी तरह से भरोसेमंद भी नहीं माना जा सकता है। लेकिन यदि यह वीडियो सच है तो गूगल को इसके ऊपर ध्यान देना चाहिये और सिस्टम को सटीक बनाना चाहिए।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  2. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  6. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.