Google Maps में जुड़े नए फीचर, ऐसे आएंगे आपके काम

Google Maps को नया अपडेट मिल गया है। नए अपडेट में कई फीचर्स को जोड़ा गया है जैसे कि अब यूजर लाइव लोकेशन और बस-ट्रेन यात्रा के लिए ETA (आगमन का अनुमानित समय) को शेयर कर पाएंगे।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 28 नवंबर 2018 14:11 IST
ख़ास बातें
  • गूगल मैप्स में अब लाइव लोकेशन कर पाएंगे शेयर
  • एंड्रॉयड डिवाइस को मिला Google Maps का नया अपडेट
  • iOS यूजर को भी जल्द मिलेगा गूगल मैप्स का यह अपडेट
Google Maps को नया अपडेट मिल गया है। नए अपडेट में कई फीचर्स को जोड़ा गया है जैसे कि अब यूजर लाइव लोकेशन और बस-ट्रेन यात्रा के लिए ETA (आगमन का अनुमानित समय) को शेयर कर पाएंगे। बता दें कि यह पुराने लोकेशन फीचर का अपग्रेड वर्जन है। अपडेट के साथ मिला यह नया फीचर फिलहाल अभी एंड्रॉयड डिवाइस के लिए जारी किया गया है, उम्मीद है कि जल्द यह फीचर iOS यूजर को भी मिल जाएगा। इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपको सबसे पहले एंड्रॉयड स्मार्टफोन में मौजूद गूगल मैप्स को Google Play Store में जाकर अपडेट करना होगा।

Google Maps ऐप को अपडेट करने के बाद आप अपने प्रियजनों के साथ बस और ट्रेन ट्रिप प्रोग्रेस को शेयर कर पाएंगे। यह जानकारी ना केवल गूगल कॉन्टैक्ट बल्कि थर्ड पार्टी ऐप्स जैसे कि Facebook Messenger और WhatsApp पर भी साझा की जा सकेगी। बस और ट्रेन ट्रिप को शेयर करने के लिए सबसे पहले गंतव्य स्थान को सेट करें और फिर ट्रांजिट टैब में जाएं। लिस्ट में उचित रूट के लिए नेविगेशन को एनेबल करें और फिर नीचे दाहिनी तरफ दिखाई दे रहे शेयर ट्रिप प्रोग्रेस बटन पर क्लिक करें। हमने एंड्रॉयड डिवाइस पर मौजूद गूगल मैप्स में लाइव लोकेशन और बस-ट्रेन यात्रा के लिए ETA फीचर को स्पॉट किया है।

यह भी पढ़ें-  गुम हो गया है आपका स्मार्टफोन, Google Maps की मदद से ऐसे खोजें
 

याद करा दें कि Google Maps पर शेयर लोकेशन फीचर विकल्प को पिछले साल मार्च में जोड़ा गया था। इस फीचर को जोड़ने का मकसद यह था कि यूजर गंतव्य स्थान की और बढ़ते हुए अपनी रियल-टाइम लोकेशन को अपने प्रियजनों के साथ साझा कर सकें। पिछले महीने iOS यूजर्स के लिए गूगल मैप्स में ETA शेयरिंग फीचर को जोड़ा गया था। इस फीचर की मदद से शेयर ट्रिप प्रोग्रेस को फेसबुक मैसेंजर और व्हाट्सऐप जैसे थर्ड पार्टी ऐप्स पर शेयर किया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  2. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  7. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  9. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  10. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.