Google Maps का नया फीचर Area Busyness, कोरोना काल में भीड़भाड़ वाली जगहों से बचाएगा

एंड्रॉयड से लेकर iOS समेत सभी प्लेटफॉर्मों पर यह फीचर काम करता है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 22 दिसंबर 2021 13:00 IST
ख़ास बातें
  • 'एरिया बिजीनेस' फीचर की घोषणा पिछले महीने की गई थी
  • यह शहर के सबसे व्‍यस्‍त इलाकों को दिखाता है
  • गूगल मैप्‍स पर ऐसी जगहों को "बिजी एरिया" का लेबल दिया गया है

यूजर अपनी डिवाइसेज पर Google Maps को अपडेट करके 'एरिया बिजीनेस' फीचर को एक्‍सपीरियंस करना शुरू कर सकते हैं।

गूगल मैप्स Google Maps ने एक नए फीचर को रोलआउट करना शुरू कर दिया है। यह आपके शहर या टाउन के सबसे व्‍यस्‍त इलाकों को हाईलाइट करेगा। 'एरिया बिजीनेस' Area Busyness नाम का यह फीचर आपको भीड़ से बचने में मदद करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह फीचर आपके आसपास या शहर के किसी भी हिस्से में सामान्य से ज्‍यादा क्राउड का पता लगाने में मदद करता है। एंड्रॉयड से लेकर iOS समेत सभी प्लेटफॉर्मों पर यह फीचर काम करता है। भारत समेत दुनिया भर के यूजर अपनी डिवाइसेज पर Google Maps को अपडेट करके 'एरिया बिजीनेस' फीचर को एक्‍सपीरियंस करना शुरू कर सकते हैं।

'एरिया बिजीनेस' फीचर की घोषणा पिछले महीने की गई थी। शहर के सबसे व्‍यस्‍त इलाकों को दिखाने के लिए यह फीचर गूगल मैप्‍स पर लाइव बिजीनेस ट्रेंड्स को दिखाता है। बिजीनेस ट्रेंड्स के बारे में दावा किया गया है कि यह लोकेशन हिस्‍ट्री पर बेस्‍ड होते हैं। गूगल इसे उन लोगों के जरिए जुटाती है, जिन्‍होंने अपने गूगल अकाउंट से इसे चुना है।  

एक ब्लॉग पोस्ट में गूगल ने समझाया है कि इस डेटा की मदद से यह कैलकुलेशन की जा सकती है कि कोई जगह सप्‍ताह के हर घंटे में आमतौर पर कितनी बिजी रहती है।  

गूगल मैप्‍स पर ऐसी जगहों को "बिजी एरिया" का लेबल दिया गया है। एक टैप करके बिजी एरिया का पूरा चार्ट देखा जा सकता है। इलाके में मौजूद रेस्‍टोरेंट्स, शॉप्‍स और अन्‍य जगहों की जानकारी के साथ चार्ट में दिखाया गया है कि दिन के अलग-अलग समय में वह एरिया कितना व्‍यस्‍त है।
Advertisement

गूगल ने Gadgets 360 को कन्‍फर्म किया है कि एरिया बिजीनेस फीचर अब दुनियाभर के यूजर्स के लिए उपलब्‍ध है और भारत भी इस रोलआउट का हिस्सा है।
Advertisement

बिजीनेस से जुड़ी जानकारी साल 2016 से गूगल मैप्‍स का हिस्सा है। गूगल मैप्‍स पर किसी खास जगह को टैप करके इसे ढूंढा जा सकता है। पिछले साल भी गूगल मैप्‍स ने अपने प्‍लेटफॉर्म पर व्‍यस्‍त और कम व्‍यस्‍त इलाकों को दिखाने वाले इंडिकेटर पेश किए थे। 

नया अपडेट कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट की शुरुआत के साथ आया है। इस फीचर की मदद से लोग भीड़-भीड़ वाली जगहों में जाने से बच सकते हैं। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  3. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  4. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  5. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  7. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  2. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  3. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  4. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  5. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  6. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  8. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  9. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  10. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.