Google Maps को मिले 6 नए फीचर्स, अब आसान होगा यात्रा करना

Google Maps में 6 नए फीचर्स आए हैं जो कि यूजर एक्सीपीरियंस बेहतर करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का इस्तेमाल करेंगे।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 जुलाई 2024 19:09 IST
ख़ास बातें
  • Google ने भारत में Google Maps के लिए 6 नए फीचर्स की घोषणा की है।
  • Google Maps अब एआई-पावर्ड नेरो रोड अवॉइडेंस प्रदान करेगा।
  • Google Maps से अब फ्लाईओवर नेविगेशन करना आसान हो जाएगा।

Google Maps में AI फीचर्स का सपोर्ट मिलेगा।

Photo Credit: Google

Google ने भारत में Google Maps के लिए 6 नए फीचर्स की घोषणा की है। कंपनी का दावा है कि यह यूजर एक्सीपीरियंस बेहतर करने और यात्रा में कंफर्ट के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर तैयार किया गया है। इस हफ्ते से शुरू होने वाले अपडेट से भारतीय यूजर्स को सामने आने वाली चुनौतियों का समाधान मिलेगा। यहां हम आपको Google Maps के 6 नए फीचर्स के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


एआई-पावर्ड नेरो रोड अवॉइड 


लोगों की अक्सर शिकायत रहती है कि Google Maps उन सड़कों पर ले जाता है, जहां पर नेविगेट करना मुश्किल होता है। कई बार लोगों ने शिकायत की है कि गूगल मैप्स की वजह से वह कार को लेकर बहुत पतले रास्ते पर पहुंच गए, जहां से आगे जाना मुश्किल होता है। इसका समाधान करने के लिए Google अब AI का इस्तेमाल कर रहा है, जिससे यूजर्स को ऐसी पतली सड़कों से बचने में मदद मिल सके, खासतौर पर कार चलाने वालों को इससे सुविधा मिले। 

सैटेलाइट इमेजरी, स्ट्रीट व्यू और अन्य डाटा का इस्तेमाल करके सिस्टम सड़क की चौड़ाई का अनुमान लगाता है। ड्राइवर्स को भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में ज्यादा बेहतर तरीके से नेविगेट करने में मदद करने के लिए रूटिंग एल्गोरिदम को एडेजस्ट करता है। यह फीचर शुरू में एक्सपेंशन के प्लान के साथ हैदराबाद, बेंगलुरु और चेन्नई समेत 8 शहरों में उपलब्ध होगा।


Advertisement
फ्लाईओवर नेविगेशन


लोग अक्सर यात्रा के दौरान गूगल मैप्स से फ्लाईओवर लेने या न लेने को लेकर दिक्कत का सामना करते हैं। इस दिक्कत का समाधान करने के लिए Google Maps अब 40 भारतीय शहरों में रिकमेंडेड रूट्स पर फ्लाईओवर को उजागर करेगा। इस फीचर का उद्देश्य ड्राइवरों को उनकी यात्रा के दौरान आगामी एलिवेटेड रोडवेज के लिए बेहतर तैयारी में मदद करना है।


मेट्रो टिकट बुकिंग


Advertisement
कोच्चि और चेन्नई में पब्लिक ट्रांसपोर्ट यूजर्स को ONDC और Namma Yatri पर बेस्ड नई मेट्रो टिकट बुकिंग सुविधा का लाभ मिलेगा। यह इंटीग्रेशन यूजर्स को यात्रा को आसान करते हुए सीधे Google Maps के जरिए टिकट खरीदने की सुविधा प्रदान करता है।


ईवी चार्जिंग स्टेशन इंटीग्रेशन


Google ने 8 हजार से ज्यादा चार्जिंग स्टेशन की जानकारी को मैप और सर्च में इंटीग्रेड करने के लिए ईवी चार्जिंग प्रोवाइडर्स के साथ साझेदारी की है। यूजर्स अब चार्जर के टाइप के आधार पर रियल टाइम उपलब्धता और फिल्टर का इस्तेमाल कर सकते हैं। भारत Google Maps पर टू-व्हीलर ईवी चार्जिंग स्टेशन की सुविधा देने वाला पहला देश है। 


Advertisement
क्यूरेटेड लोकल रिकमेंडेशन


Google 10 प्रमुख शहरों और टूरिस्ट प्लेस में रिकमेंडेड लोकेशन की लिस्ट तैयार करने के लिए स्थानीय एक्सपर्ट के साथ साझेदारी कर रहा है, जिससे यूजर्स के लिए घूमना आसान होगा।


रोड एक्सीडेंट की रिपोर्ट करना


Advertisement
अपडेट में यूजर्स-जनरेटेड कंटेंट में सुधार भी शामिल है, जिससे लोकल कॉन्ट्रीब्यूटर्स के लिए सड़क घटनाओं की रिपोर्ट करना और जानकारी शेयर करना आसान हो गया है। यह फीचर एंड्रॉयड, आईओएस, एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले पर उपलब्ध होगी। ये फीचर्स भारत में धीरे-धीरे एंड्रॉयड और आईओएस डिवाइसेज पर लागू किए जाएंगे।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Google Maps, Google Maps Features, Google Maps AI, Google

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  2. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  4. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  5. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  2. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  3. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  4. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  6. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  7. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  8. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  9. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.