Google ने भारत में लॉन्च किया Kormo Jobs ऐप, मिलेगी मनचाही नौकरी

कंपनी का दावा है कि Google Pay इंटीग्रेशन के जरिए Dunzo और Zomato जैसी कंपनियों ने 20 लाख से भी ज्यादा वेरिफाई जॉब्स पोस्ट की थी। हालांकि, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि कितने लोगों को इस लिस्टिंग के जरिए जॉब्स प्राप्त हुई।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 19 अगस्त 2020 16:56 IST
ख़ास बातें
  • Kormo Jobs को सबसे पहले साल 2018 में बांग्लादेश में लॉन्च किया गया था
  • पिछले साल Google Pay पर पेश किया गया था Jobs Spot फीचर
  • Jobs Spot को Kormo Jobs के रूप में रीब्रांड किया गया है

Kormo Jobs पर बना सकते हैं डिजिटल CV

Google ने बुधावर को अपनी जॉब-लिस्टिंग ऐप Kormo Jobs का विस्तार भारत में किया है। इस ऐप को सबसे पहले साल 2018 में बांग्लादेश में लॉन्च किया गया था और फिर साल 2019 में इसका विस्तार इंडोनेशिया में किया गया था। Kormo Jobs ऐप विभिन्न नौकरियों को लिस्ट करता है, इसके अलावा हर कोई इस प्लेटफॉर्म पर व्यक्तिगत रूप से अपना डिज़िटल CV भी बनना सकता है। गूगल की यह लेटेस्ट पहल लाखों लोगों को नौकरियां दिलाने में मदद करेगी, जो कि यकीनन तौर पर Microsoft के LinkedIn और भारतीय मूल के जॉब सर्च पोर्टल्स जैसे Naukri.com और TimesJobs को टक्कर दे सकता है।

Kormo Jobs ऐप की मदद से आप अपनी प्रोफाइल के आधार पर उपयुक्त नौकरी की खोज कर सकते हैं। इसके अलावा इस ऐप में कुछ ऐसे टूल्स भी दिए गए हैं, जो कि आपकी प्रोफाइल में आपके करियर और नई स्किल को अपग्रेड कर सकेंगे। साथ ही ऐप में कुछ विवरण देकर डिजिटल सीवी बनाने का भी विकल्प दिया गया है, जिसे ऐप के माध्यम से साझा व प्रिंट किया जा सकता है।

गौरतलब है कि पिछले साल गूगल ने Google Pay में Jobs Spot सेक्शन जोड़कर भारतीय मार्केट में Kormo Jobs का शुरुआती अनुभव प्रदान किया था। कंपनी का दावा है कि गूगल पे इंटीग्रेशन के जरिए Dunzo और Zomato जैसी कंपनियों ने 20 लाख से भी ज्यादा वेरिफाई जॉब्स पोस्ट की थी। हालांकि, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि कितने लोगों को इस लिस्टिंग के जरिए जॉब्स प्राप्त हुई।

खैर! अब गूगल ने गूगल पे पर मौजूद Jobs Spot को Kormo Jobs के रूप में रीब्रांड कर दिया है, जो कि यूज़र्स को वैसा ही अनुभव प्रदान करने वाला है।
Advertisement

आपको बता दें, गूगल पे पर मौजूद जॉब स्पॉट को खासतौपर एंट्री-लेवल पॉजिशन के लिए डिज़ाइन किया गया था। लेकिन Kormo Jobs ऐप एंट्री-लेवल पॉजिशन से आगे बढ़ते हुए LinkedIn व भारतीय जॉब पोर्टल जैसे Naukri, Shine.com और TimesJobs को टक्कर देगा। यही नहीं गूगल का यह ऐप क्लासिफाइड विज्ञापन प्लेटफॉर्म जैसे Quickr और Olx को भी कड़ी टक्कर देगा।
Advertisement

गौरतलब है कि अप्रैल 2018 में गूगल ने भारत में अपने सर्च इंजन पर जॉब लिस्टिंग लाने के लिए Aasaanjobs, Freshersworld, Headhonchos, IBM Talent Management Solutions, LinkedIn, Quezx और Shine जैसे जॉब पोर्टल्स के साथ साझेदारी की।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Kormo Jobs, Kormo Jobs app, Google
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  2. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
  5. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  6. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
  7. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  2. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  4. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  7. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  8. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  9. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  10. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.