Google ने इस पॉपुलर चाइनीज कंपनी के ऐप्स को Play Store से किया बैन, यूजर्स को भी दी चेतावनी

Google ने यूजर्स द्वारा इन ऐप्स को इंस्टॉल करने से रोकने के लिए Google Play Protect का इस्तेमाल किया है और उन लोगों को चेतावनी दी है, जिन्होंने इन्हें पहले ही इंस्टॉल किया हुआ है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 22 मार्च 2023 19:11 IST
ख़ास बातें
  • Google ने Pinduoduo के आधिकारिक ऐप को बैन किया
  • कंपनी 800 मिलियन (80 करोड़) से अधिक एक्टिव यूजर्स होने का दावा करती है
  • कंपनी ने Google की प्रतिक्रिया को दृढ़ता से खारिज किया
Google समय-समय पर अपने ऐप स्टोर से मैलवेयर रखने का वाले ऐप्स को बैन करती है। लेटेस्ट एक्शन में कंपनी ने एक चाइनीज डेवपर के कई ऐप्स को अपने Play Store से हटा दिया है और लोगों को भी इन ऐप्स को तुरंत डिलीट करने की सलाह दी है। ऐप्स बनाने वाली कंपनी चाइनीज ई-कॉमर्स दिग्गज Pinduoduo है, जिसके दावे अनुसार, उसके 800 मिलियन (80 करोड़) से अधिक एक्टिव यूजर्स हैं। इतनी बड़ी संख्या में एक्टिव यूजर्स रखने वाली कंपनी के ऐप्स में मैलवेयर का होना गंभीर मुद्दा है।

TechCrunch की रिपोर्ट के अनुसार, Google ने Pinduoduo नाम की चाइनीज ई-कॉमर्स कंपनी के ऐप्स में मैलवेयर होने का दावा किया है। हालिया हफ्तों में कई चाइनीज सिक्योरिटी रिसर्चर्स ने इस कंपनी के ऐप्स में मैलवेयर होने के आरोप लगाए हैं। रिसर्चर्स का कहना था कि ऐप्स में यूजर्स की निगरानी के लिए डिजाइन किए गए मैलवेयर शामिल हैं।
Advertisement

शिकायतों के बाद, Google ने भी इसपर सख्त कदम उठाए और ऐप्स को स्टोर से बैन कर दिया। मुद्दे पर उन ऐप्स का जिक्र करते हुए, जो Google Play पर नहीं हैं, Google के एक प्रवक्ता एड फर्नांडीज ने कहा, "इस ऐप के ऑफ-प्ले वर्जन जो मैलवेयर युक्त पाए गए हैं, उनपर Google Play प्रोटेक्ट द्वारा कार्यवाही की गई है।"

साथ ही, Google ने यूजर्स द्वारा इन ऐप्स को इंस्टॉल करने से रोकने के लिए Google Play Protect का इस्तेमाल किया है और उन लोगों को चेतावनी दी है, जिन्होंने इन्हें पहले ही इंस्टॉल किया हुआ है।
Advertisement

इतना ही नहीं, Google ने कथित तौर पर Pinduoduo के ऑफिशियल ऐप को भी Play Store से हटा दिया है और इसकी वजह सुरक्षा कारण बताई है।
Advertisement

Pinduoduo के प्रवक्ता कोंग हो ने एक ईमेल के जरिए TechCrunch को बताया कि "हम कुछ गुमनाम शोधकर्ताओं द्वारा अटकलों और आरोपों को और गूगल द्वारा की गई इस गैर-निर्णायक प्रतिक्रिया को दृढ़ता से खारिज करते हैं। ऐसे कई ऐप हैं जिन्हें एक ही समय में Google Play से निलंबित कर दिया गया है और हमें यह अजीब लगता है कि TechCrunch ने Pinduoduo को चुना।"

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Google, Google Banned Apps, Chinese app ban
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  2. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  3. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  5. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  2. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  3. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  5. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  6. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  7. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
  8. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  9. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  10. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.