Google ने इन 13 ऐप्स को किया बैन, आप भी तुरंत करें डिलीट, नहीं तो खतरे में पड़ जाएगा बैंक अकाउंट!

McAfee मोबाइल रिसर्च टीम बताती है कि Xamarin फ्रेमवर्क के उपयोग ने मैलवेयर बनाने वालों को लंबे समय तक एक्टिव रखा है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 दिसंबर 2023 18:02 IST
ख़ास बातें
  • McAfee टीम ने Xamalicious मैलवेयर से संक्रमित 25 ऐप्स का पता लगाया है
  • कुछ Google Play स्टोर पर भी उपलब्ध थे
  • यदि आपने इन्हें पहले ही इंस्टॉल किया हुआ है, तो आपको तुरंत हटा देना चाहिए

Photo Credit: Pixabay/ @neotam

हाल ही में एक रिसर्च में 25 ऐसे ऐप्स का पता चला है, जिनमें एक मैलवेयर है, जो यूजर्स के स्मार्टफोन में एक्सेसिबिलिटी एक्सेस प्राप्त करने के बाद उसका कंट्रोल हासिल करने की क्षमता रखता है। आसान शब्दों में कहें, तो Xamalicious नाम का यह खतरनाक Android बैकडोर यदि आपके स्मार्टफोन पर आ जाए, तो आपकी निजी और बैंकिंग जानकारियों से लेकर आपके स्मार्टफोन का कंट्रोल बुरा इरादा रखने वाले व्यक्तियों तक पहुंच सकता है।

McAfee मोबाइल रिसर्च टीम ने Xamalicious मैलवेयर से संक्रमित 25 ऐप्स का पता लगाया है और कुछ Google Play स्टोर पर भी उपलब्ध थे। हालांकि Google ने इनमें से 13 ऐप्स को हटा दिया है, लेकिन यदि आपने इन्हें पहले ही इंस्टॉल किया हुआ है, तो ये जबतक आपके स्मार्टफोन पर रहेंगे, आपके लिए खतरा बना रहेगा। ऐसे में हम आपको नीचे बताए गए ऐप्स को अपने स्मार्टफोन से तुरंत हटाने की सलाह देंगे।
Advertisement

Xamalicious एक खतरनाक Android बैकडोर है, जो Xamarin ओपन-सोर्स मोबाइल ऐप प्लेटफॉर्म का फायदा उठाता है। एक बार जब ऐप एक्सेसिबिलिटी विशेषाधिकार प्राप्त कर लेता है, तो यह चुपचाप कमांड-एंड-कंट्रोल सर्वर के साथ कम्युनिकेट करता है। इसके बाद, सर्वर फोन पर दूसरा पेलोड डाउनलोड करता है, जिससे मैलवेयर डिवाइस पर पूरा कंट्रोल ले लेता है। इस कंट्रोल से धोखाधड़ी वाली एक्टिविटी हो सकती हैं, जैसे स्कैम से भरे विज्ञापनों पर क्लिक करना, ऐप्स इंस्टॉल करना और अन्य फाइनेंशियल एक्टिविटी और यह सब स्मार्टफोन यूजर की सहमति के बिना हो सकता है।

Google Play से नीचे बताए गए 13 ऐप्स को हटा दिया गया है, जिनके ऊपर आपको नजर रखनी है। इनमें से कुछ ऐप्स को 1 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है।
  • Essential Horoscope for Android
  • 3D Skin Editor for PE Minecraft
  • Logo Maker Pro
  • Auto Click Repeater
  • Count Easy Calorie Calculator 
  • Sound Volume Extender
  • LetterLink 
  • Universal Calculator
  • Step Keeper: Easy Pedometer 
  • Track Your Sleep
  • Sound Volume Booster
  • Astrological Navigator: Daily Horoscope & Tarot 
  • NUMEROLOGY: PERSONAL HOROSCOPE & NUMBER PREDICTIONS 

Advertisement
McAfee मोबाइल रिसर्च टीम बताती है कि Xamarin फ्रेमवर्क के उपयोग ने मैलवेयर बनाने वालों को लंबे समय तक एक्टिव रखा है। APK फाइलों के लिए फ्रेमवर्क बनाने का प्रोसेस एक पैकर के रूप में कार्य करता है, जो दुर्भावनापूर्ण कोड को छुपाता है। इसके अलावा, मैलवेयर कोड राइटर ने कमांड-एंड-कंट्रोल सर्वर के साथ संचार करने और डेटा को बाहर निकालने के लिए विभिन्न ओफ्स्क्यूशन तकनीकों और कस्टम एन्क्रिप्शन को नियोजित किया है।

हालांकि ये ऐप्स अब Google Play पर उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन यह ध्यान रखना आवश्यक है कि यदि आपने इन्हें पहले ही डाउनलोड कर लिया है तो Google इन्हें आपके फोन से खुद से नहीं हटा सकता है। इसलिए, आपके डिवाइस की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आपको अपने ऐप्स की फुल लिस्ट को जांचना चाहिए।
Advertisement

BGR को दिए एक बयान में Google के प्रवक्ता, एड फर्नांडीज ने आश्वासन दिया कि "Google Play प्रोटेक्ट को यूजर्स को मैलवेयर से बचाने के लिए डिजाइन किया गया है, चाहे उसका सोर्स कुछ भी हो। जिन यूजर्स ने इनमें से कोई भी ऐप डाउनलोड किया होगा, उन्हें चेतावनियां प्राप्त होंगी और ऐप अपने आप अनइंस्टॉल हो जाएंगे। इसके अलावा, मैलवेयर की पहचान होने के बाद ऐप को फिर से इंस्टॉल करने का प्रयास करने पर चेतावनियां ट्रिगर हो जाएंगी और एंड्रॉयड डाउनलोड को ब्लॉक कर देगा।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Malware, Google Play Store, Latest Malwares
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  2. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  3. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  4. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  6. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  8. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  9. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  10. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.