'एंड्रॉयड एन' का क्या हो नाम, गूगल ने मांगा है सुझाव

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 16 मार्च 2016 14:50 IST
गूगल ने अपने गूगल ओपिनियन रिवॉर्ड्स ऐप के जरिये लोगों से पूछना शुरू कर दया है कि एंड्रॉयड एन का नाम क्या होना चाहिए। गूगल सीईओ सुंदर पिचाई ने दिसंबर में अपनी भारत यात्रा के दौरान एंड्रॉयड नाम किसी भारतीय मिठाई पर ना रखे जाने के सवाल पर हंसते हुए कहा था, कि वो अपनी मां से सुझाव लेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि कंपनी इस बार एंड्रॉयड नाम के लिए एक ऑनलाइन पोल करा सकती है। गूगल का यह अभियान उसके बाद उठाया कदम ही मालूम पड़ता है

एंड्रॉयड पुलिस की खबर के मुताबिक, गूगल ओपिनियन रिवार्ड्स ऐप लोगों को कुछ सवालों के जवाब देने के बदले प्ले स्टोर क्रेडिट जीतने का मौका दे रहा है। बता दें कि गूगल ओपिनियन ऐप गूगल कंज्यूमर सर्वे द्वारा बनाया गया एक ऐप्लिकेशन है जिस पर लोग फटाफट किये जाने वाले सर्वे के जवाब देकर गूगल प्ले क्रेडिट जीत सकते हैं। पहला सवाल गूगल लोगों से उनके दिमाग में 'एन' से शुरू होने वाले खाद्य पदार्थों के बारे में पूछता है और इस लिस्ट में दूसरा सवाल 'एन' से शुरू होने वाली 'टेस्टी ट्रीट' को लेकर है। इस लिस्ट में नाचोज, नूडल्स, नॉट, नोरी जैसे कुछ नाम पहले से शामिल हैं।
Advertisement

गौर करने वाली बात है कि ये सवाल सभी यूजर और देशों के लिए उपलब्ध नहीं है क्योंकि यह ऐप भारत में फिलहाल उपलब्ध नहीं है।
 

गूगल ने पिछले साल एक वीडियो जारी कर लोगों को भ्रमित कर दिया था जिसमें एंड्रॉयड एम के संभावित नाम शामिल होने का दावा किया गया था। गूगल द्वारा 22 मार्च को लॉन्च होने वाले एंड्रॉयड एन के मामले में हम ऐसे अभियान की उम्मीद कर सकते हैं।
Advertisement

एक दूसरी रिपोर्ट के हवाले से खबर है कि गूगल द्वारा अगले एंड्रॉयड वर्जन को न्यू यॉर्क चीजकेक या एनवाईसी नाम दिया गया है। एंड्रॉयड पुलिस ने इस कोडनेम को देखा  और लिखा है कि 'एनवाईसी' नाम एओएसपी स्टोरेज में कुछ समय में दिख सकता है। पिछली बार गूगल ने किटकैट के लिए स्टोरेज में 'केएलपी', लॉलीपॉप के लिए 'एलएमपी', मार्शमैलो के लिए 'एमएनसी' नाम दिये थे।
Advertisement

गूगल ने पिछले हफ्ते ही लेटेस्ट एंड्रॉयड एन डेवेलेपर प्रिव्यू जारी किया है और एंड्रॉयड बीटा प्रोग्राम भी पेश किया।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Android N, Android N Developer Preview, Google, Mobiles, Tablets

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  3. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  4. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  5. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  5. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  6. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  7. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  8. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  9. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  10. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.