Gmail एंड्रॉयड ऐप पर आया भेजे गए ईमेल को वापस लेने वाला फीचर

Google ने Gmail के एंड्रॉयड वर्जन में एक नया फीचर जोड़ा है। iOS के बाद अब एंड्रॉयड यूजर के लिए गूगल ने Gmail के एंड्रॉयड ऐप के लिए Undo Send फीचर को रोल आउट किया है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 21 अगस्त 2018 16:29 IST
ख़ास बातें
  • एंड्रॉयड यूजर के लिए आया Gmail Undo Send फीचर
  • नवंबर 2016 में iOS यूजर को मिल गया था यह फीचर
  • Gmail में जोड़ा गया कॉन्फिडेंशियल मोड
Google ने Gmail के एंड्रॉयड वर्जन में एक नया फीचर जोड़ा है। iOS के बाद अब एंड्रॉयड यूजर के लिए गूगल ने Gmail के एंड्रॉयड ऐप के लिए Undo Send फीचर को रोल आउट किया है। इस फीचर का इंतजार यूजर पिछले काफी समय से कर रहे थे। कई सालों की टेस्टिंग के बाद कंपनी ने 2015 में Undo Send फीचर को लॉन्च किया था। इस फीचर की मदद से भेजे गए ईमेल को वापस लिया जा सकता है। यह फीचर नया नहीं है, नवंबर 2016 में Gmail Undo Send फीचर आईओएस यूजर के लिए उपलब्ध करा दिया गया था। अब यह फीचर Android के लिए लॉन्च कर दिया गया है।

एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर इस फीचर को सबसे पहले वेबसाइट एंड्रॉयड पुलिस ने स्पॉट किया है। बता दें कि एंड्रॉयड यूजर के लिए Gmail Undo Send फीचर का वर्जन 8.7  रोल आउट होगा। यह फीचर डेस्कटॉप वर्जन की तरह ही काम करेगा। ईमेल भेजने के बाद नीचे एक बॉक्स ओपन होगा जिसमें Sending लिखा दिखाई देगा। इसी के साथ कैंसिल करने का भी एक विकल्प दिखाई देगा। जैसा कि आप तस्वीर में देख सकते हैं ईमेल सेंड होने के बाद आपको अन्डू ऑप्शन दिखाई देगा। Gmail के 8.7 वर्जन में इस फीचर को सभी यूजर इस्तेमाल कर पाएंगे। अगर आप इस फीचर को नहीं देख पा रहे हैं तोो अभी Google Play Store पर जाकर चेक करें, कहीं कोई अपडेट तो नहीं है।
 

मार्च 2009 में पेश होने के बाद और आधिकारिक तौर पर लॉन्च होने तक 'Undo Send' फीचर Gmail Lab में टेस्टिंग फेज में था। सबसे पहले इस फीचर को 2015 में वेब वर्जन के लिए रोल आउट किया गया। याद करा दें कि हाल ही में Google ने Gmail में कॉन्फिडेंशियल मोड को रोल आउट किया था। इस फीचर को ऑन करने के बाद यूजर अगर किसी को ईमेल करते हैं तो वह तय समय के बाद अपने आप डिलीट हो जाएगा।


 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Gmail, Gmail Undo Send Feature, Google
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
  2. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  3. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  2. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  4. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  5. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  6. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  7. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
  8. AI को Gym की क्लास बुक करने को कहा, उसने वेबसाइट हैक कर वेटिंग लिस्ट ही बदल डाली!
  9. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
  10. Acer ने भारत में Nitro, Predator और Aspire लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत ₹39,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.