Free Netflix? चुनिंदा यूजर्स को मिल रहा खास ऑफर, ऐसे चेक करें आपनी एलिजिबिलिटी

Netflix भारत में चुनिंदा यूजर्स के लिए Free Trial की टेस्टिंग करता नजर आ रहा है। कुछ नए अकाउंट्स पर 15 दिन और 30 दिन तक के फ्री ट्रायल ऑफर दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 10 जुलाई 2026 13:36 IST
ख़ास बातें
  • Netflix पर चुनिंदा यूजर्स को Free Trial दिख रहा है
  • कुछ अकाउंट्स को 15 और 30 दिन का ऑफर मिला
  • ऑफर अकाउंट और डिवाइस के हिसाब से अलग हो सकता है

Netflix चुनिंदा यूजर्स के लिए Free Trial ऑफर की टेस्टिंग कर रहा है

Photo Credit: Netflix

Netflix भारत में एक बार फिर Free Trial की वापसी की टेस्टिंग करता नजर आ रहा है। हालांकि कंपनी ने इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन कुछ नए यूजर्स को अकाउंट बनाते समय "Try 30 days for ₹0" और 15-Day Free Trial जैसे ऑफर दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल यह ऑफर सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है और रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी उपलब्धता अकाउंट, डिवाइस और लोकेशन के आधार पर अलग-अलग हो सकती है।

दिलचस्प बात यह है कि Netflix ने करीब 2020 में अपना 30 दिन का फ्री ट्रायल बंद कर दिया था। अब माना जा रहा है कि कंपनी सीमित स्तर पर इसकी दोबारा टेस्टिंग कर रही है, ताकि यह समझा जा सके कि फ्री ट्रायल से नए सब्सक्राइबर्स की संख्या बढ़ती है या नहीं।

Advertisement

Gadgets 360 ने भी नए ईमेल आईडी के साथ नया Netflix अकाउंट बनाकर इस ऑफर को देखा है। वहीं, अगर साइन-अप के दौरान यह ऑफर दिखाई नहीं देता, तो इसका मतलब है कि फिलहाल आपका अकाउंट इस टेस्टिंग का हिस्सा नहीं है।

कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि सभी यूजर्स को एक जैसा ऑफर नहीं मिल रहा है। कुछ लोगों को 30 दिन का फ्री ट्रायल दिखाई दे रहा है, जबकि कुछ अकाउंट्स पर 15 दिन का फ्री ट्रायल ऑफर मिल रहा है। इससे संकेत मिलता है कि Netflix अलग-अलग यूजर ग्रुप्स पर A/B Testing कर रहा है।

कैसे चेक करें कि आपको Free Trial मिल रहा है या नहीं?

अगर आप देखना चाहते हैं कि आपका अकाउंट इस ऑफर के लिए योग्य है या नहीं, तो ये स्टेप्स फॉलो करें:

Advertisement
  • Netflix वेबसाइट या ऐप खोलें।
  • नए ईमेल एड्रेस से नया अकाउंट बनाना शुरू करें।
  • साइन-अप के दौरान "Try 30 days for ₹0" या "15-Day Free Trial" जैसा ऑफर दिखता है या नहीं, यह चेक करें।
  • अगर ऑफर दिखाई देता है, तो अपनी पसंद का प्लान चुनें।
  • इसके बाद डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या सपोर्टेड UPI जैसे पेमेंट मेथड को जोड़कर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

ध्यान रखें कि Netflix में AutoPay डिफॉल्ट रूप से चालू रहता है। ऐसे में अगर ट्रायल खत्म होने से पहले सब्सक्रिप्शन कैंसल नहीं किया जाता है, तो चुने गए प्लान के अनुसार आपके पेमेंट मेथड से अपने आप शुल्क काट लिया जाएगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Netflix, Netflix Free Trial, OTT, Streaming, Netflix India, Tech News
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  2. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  3. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  4. Apple Airpods 5 लॉन्च हुए ANC फीचर, लम्बी बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  5. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  6. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  7. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  8. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  9. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  10. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.