Flipkart नहीं लेगा ऑर्डर, कोरोनावायरस लॉकडाउन के चलते सर्विस बंद

Flipkart का अपनी मूल सेवा को निलंबित करने का फैसला प्रतिद्वंद्वी Amazon India की घोषणा के तुरंत बाद लागू लिया गया है। बता दें कि अमेज़न ने कहा है कि कंपनी अब केवल आवश्यक उत्पादों का ऑर्डर स्वीकार करेगी।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 25 मार्च 2020 12:13 IST
ख़ास बातें
  • Flipkart केवल प्रोडक्ट्स ऑर्डर नहीं लोगा
  • ऐप में गेम ज़ोन, वीडियो स्ट्रीमिंट सर्विस आदि सभी सेवाएं पहले की तरह चालू
  • अमेज़न इंडिया भी केवल आवश्यक प्रोडक्ट्स के ऑर्डर लेगा

Amazon India केवल आवश्यक सामान का ऑर्डर लेगा

Flipkart ने अपने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर सभी सेवाओं को बंद कर दिया है। इसका एकमात्र कारण भारत में तेज़ी से बढ़ रहे कोरोनावायरस संक्रमण को रोकने के लिए देश के सभी राज्यों में किया गया लॉकडाउन है। सभी कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को घर से काम करने को कहा है और कई कंपनियों ने अपने मैन्युफैक्चरिंग प्लांट तक बंद कर दिए हैं। भारतीय ई-कॉमर्स दिग्गज ने अपनी वेबसाइट और ऐप पर नोटिस दिया है कि कंपनी अस्थायी रूप से अपनी सेवाओं को निलंबित कर रही है। इन सेवाओं से कंपनी का मतलब है कि प्रोडक्ट्स की ऑनलाइन खरीद और बिक्री करना और उन्हें घर तक पहुंचाना। बाकी सेवाएं जैसे वीडियो स्ट्रीमिंग, बिल भुगतान और ऑनलाइन मोबाइल गेम ज़ोन अभी भी चालू हैं और फ्लिपकार्ट ऐप से इन्हें एक्सेस किया जा सकता है।

Flipkart का अपनी मूल सेवा को निलंबित करने का फैसला प्रतिद्वंद्वी Amazon India की घोषणा के तुरंत बाद लागू लिया गया है। बता दें कि अमेज़न ने कहा है कि कंपनी अब केवल आवश्यक उत्पादों का ऑर्डर स्वीकार करेगी।

फ्लिपकार्ट का कहना है कि कंपनी जितनी जल्दी हो सके सेवा फिर से शुरू कर देगी। संभावना है कि 24 मार्च को सरकार द्वारा घोषित नए 21-दिन के लॉकडाउन समाप्त होने तक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म नए ऑर्डर को स्वीकार नहीं करेगी। इस बीच, प्रतिद्वंद्वी अमेज़न अपनी सेवाओं की पेशकश जारी रखेगी, लेकिन COVID-19 संक्रमण के जोखिम को कम करने के लिए लॉकडाउन में लोगों को केवल आवश्यक प्रोडक्ट्स की प्राथमिकता देगी।
 

अब तक फ्लिपकार्ट पर सभी उत्पादों की स्थिति "आउट ऑफ स्टॉक" आ रही है, लेकिन कुछ सेवाएं अभी भी सक्रिय हैं। फ्लिपकार्ट यूज़र्स अभी भी ऐप के जरिए अपने फोन, पानी, बिजली, ब्रॉडबैंड आदि बिलों का भुगतान कर सकते हैं। Flipkart Video स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म भी चालू है, जिससे यूज़र्स मूवी और टीवी शो आदि देख सकते हैं।
Advertisement

फ्लिपकार्ट गेम ज़ोन में यूज़र्स अभी भी ऑनलाइन गेम खेल सकते हैं, जबकि "KreatorCentral" में यूज़र्स DIY आर्ट और क्राफ्ट वीडियो देख सकते हैं। फ्लिपकार्ट ने हेल्थ किट और अन्य जरूरी चीजें दान करने के लिए GiveIndia के साथ साझेदारी भी की है, जो कोरोनोवायरस की स्थिति से लड़ने में मदद करेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Flipkart, Flipkart Coronavirus, Coronavirus
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  2. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  3. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.