COVID-19 Lockdown: Uber और Flipkart ने मिलाया हाथ, अब कैब से आएगा आपका ज़रूरी सामान

देशभर में अब तक कोरोना वायरस के 4000 से ज़्यादा मामले दर्ज हो चुके हैं। पिछले महीने भारत सरकार ने इस जानलेवा वायरस को फैलने से रोकने के लिए 21 दिनों तक का लॉकडाउन घोषित किया था, जिसमें बिना जरूरत से किसी को भी घर से बाहर निकलने की इजाजत नहीं है।

विज्ञापन
Darab Mansoor Ali, अपडेटेड: 7 अप्रैल 2020 11:23 IST
ख़ास बातें
  • Uber इंडिया की यह तीसरी B2B पार्टनरशिप है
  • कुछ समय पहले Big Basket के साथ की थी उबर ने पार्टनशिप
  • उबर और Flipkart की यह सेवा केवल 3 शहरों में उपलब्ध होगी

दिल्ली, मुंबई और बैंगलोर में उपलब्ध है Uber India और Flipkart की यह सुविधा

Uber ने हाल ही में Big Basket के साथ पार्टनरशिप कर COVID-19 लॉकडाउन के दौरान लोगों तक जरूरी सामान पहुंचाने की जिम्मेदारी उठाई थी। अब इस कैब सर्विस प्रोवाइडर ने ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट के साथ हाथ मिला लिया है। अब फ्लिपकार्ट के साथ मिलकर उबर अपनी कैब और बाइक के जरिए दिल्ली, मुंबई और बैंगलोर के लोगों तक जरूरी सामान पहुंचाने का काम करेगी। उबर इंडिया और फ्लिपकार्ट के बीच की इस साझेदारी का ऐलान ब्लॉग पोस्ट में किया गया है। Big Basket और Spencer रिटेल के बाद यह उबर इंडिया की तीसरी बिजनेस टू बिजनेस पार्टनरशिप है।

Uber और Flipkart की इस पार्टनरशिप में जरूरी सामान की डिलिवरी फिलहाल तीन शहरों में ही होगी, लेकिन आने वाले दिनों में शहरों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। हालांकि, इस बाबत उबर ने कोई अधिकारिक बयान नहीं दिया है।

उबर इंडिया और साउथ एशिया के डायरेक्टर प्रभजीत सिंह ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा कि यह सभी प्रयास लोगों को अपने घरों तक रहने के लिए किये जा रहे हैं, ताकि COVID-19 यानी कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए सरकार की मदद की जा सके।

इसके अलावा उबर ने कहा कि इस सुविधा के लिए किसी तरह का कमिशन नहीं चार्ज किया जा रहा और जो भी पैसे इस डिलीवरी के द्वारा कमाए जाएंगे, वह सभी ड्राइवर्स को दिए जाएंगे।

बिग बास्केट डिलिवरी की तरह ही इस बार भी भारत सरकार के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह से पालन किया जाएगा। डिलिवरी के दौरान ड्राइवर्स की उच्चत स्तरीय सुरक्षा और स्वच्छता मापदंड को ध्यान में रखा जाएगा।
Advertisement

देशभर में अब तक कोरोना वायरस के 4000 से ज़्यादा मामले दर्ज हो चुके हैं। पिछले महीने भारत सरकार ने इस जानलेवा वायरस को फैलने से रोकने के लिए 21 दिनों तक का लॉकडाउन घोषित किया था, जिसमें बिना जरूरत से किसी को भी घर से बाहर निकलने की इजाजत नहीं है। फिलहाल भारत में यह लॉकडाउन लागू है, जो कि 14 अप्रैल तक रहेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Uber, Flipkart, COVID 19, Coronavirus, Big Basket
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  2. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
  3. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  4. Redmi Note 17 5G vs Realme 15 5G vs Nothing Phone 3a: जानें ₹30K में कौन सा फोन है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  2. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  3. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  4. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  5. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
  6. AI को Gym की क्लास बुक करने को कहा, उसने वेबसाइट हैक कर वेटिंग लिस्ट ही बदल डाली!
  7. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
  8. Acer ने भारत में Nitro, Predator और Aspire लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत ₹39,999 से शुरू
  9. क्रिप्टो मार्केट पर बढ़ा प्रेशर, बिटकॉइन का प्राइस 64,000 डॉलर से नीचे
  10. Hotel का Free WiFi अच्छा लगता है? चुटकी में हैकर्स के हाथ लग सकता है आपका पासवर्ड और प्राइवेट डेटा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.