आपके वॉयस कमांड पर काम करेगा Facebook का "M"

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 27 अगस्त 2015 13:04 IST
आप में से ज्यादातर लोग आर्टिफिशियल असिस्टेंट सॉफ्टवेयर कोरटाना (Cortana), गूगल नाउ (Google Now) और Siri (सिरी) का इस्तेमाल कर चुके हैं। अब फेसबुक (Facebook) भी एक ऐसे ही पर्सनल डिजिटल असिस्टेंट सॉफ्टवेयर की टेस्टिंग कर रहा है। Facebook ने बुधवार को मैसेंजर ऐप वर्चुअल असिस्टेंट "M" की टेस्टिंग शुरू की है।

कंपनी का दावा है कि उसका ये आर्टिफिसियल इंटेलिजेंस प्रोग्राम मार्केट में मौजूद बाकी सॉफ्टवेयर से बेहतर होगा। "M" आपके द्वारा दिए गए टास्क को तो पूरा करेगा ही साथ में यूज़र के निर्देश पर इंफॉर्मेशन भी बटोरेगा।

Facebook के डेविड मार्कस ने एक ऑनलाइन पोस्ट में लिखा, "मार्केट में मौजूद आर्टिफिशियलइंटेलिजेंस पर आधारित सर्विस की तुलना में M वाकई में आपकी दिए गए काम को पूरा कर सकता है। यह आपके लिए खरीदारी करेगा, आपके चहेतों को गिफ्ट भेजेगा, रेस्टोरेंट बुक करेगा, ट्रिप प्लान करेगा, एप्वाइंटमेंट तय करेगा और इसके अलावा भी बहुत कुछ।''

मार्कस ने इस टेस्ट को वर्चुअल असिस्टेंट सॉफ्टवेयर पर आधारित नई सर्विस की दिशा में शुरुआती कदम बताया।
Advertisement
 
आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ने ही Microsoft ने अपने वर्चुअल असिस्टेंट सॉफ्टवेयर Cortana को एंड्रॉयड (Android) मोबाइल डिवाइस पर उपलब्ध कराया है। अब "M" की टेस्टिंग को लेकर जानकारी सार्वजनिक की गई है।
Advertisement

Microsoft का Cortana, Apple के सिरी और Google Now की तरह ही काम करता है। ये सॉफ्टवेयर मोबाइल डिवाइस में आपके वॉयस कमांड पर काम करते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.