JioMart ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म का 'पहिया' बनेगा WhatsApp!

Reliance Jio जिस तरह Amazon और Flipkart को टक्कर देने के लिए JioMart को आगे बढ़ाने की योजना बना रही है। वहीं, दूसरी ओर WhatsApp ने भारत सहित कुछ अन्य बाजारों में छोटे बिज़नेस के लिए अपने मूल प्लेटफॉर्म में बदलाव किए हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 22 अप्रैल 2020 14:45 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp को भारत में डिजिटल पेमेंट के लिए भी मिल चुकी है मंज़ूरी
  • छोटे और मध्यम बिज़नेस के लिए पहले ही लॉन्च हो चुका है WhatApp Business
  • JioMart के जरिए व्हाट्सऐप टक्कर देगा Flipkart और Amazon जैसे ई-कॉमर्स को
WhatsApp अब Amazon और वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली Flipkart को  रिलायंस रिटेल के ई-कॉमर्स वेंचर JioMart के जरिए टक्कर देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसकी जानकारी बुधवार को फेसबुक और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के बीच हुई साझेदारी के दौरान की गई है। बता दें कि रिलायंस ने घोषित किया है कि फेसबुक ने जियो प्लेटफॉर्म लिमिटेड में 9.99 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है, जिसकी कीमत 43,574 करोड़ रुपये है। इस साझेदारी के दम पर फेसबुक RIL के Jio प्लेटफॉर्म के जरिए भारत में अपना विस्तार करेगी। कंपनी के लिए भारत 480 मिलियन से अधिक कनेक्टेड यूज़र्स के साथ चीन के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा इंटरनेट बाजार है। रिलायंस रिटेल ने इस साल जनवरी में JioMart को महाराष्ट्र के नवी मुंबई, ठाणे और कल्याण क्षेत्रों में पायलट टेस्टिंग के आधार पर पेश किया था।

Reliance इंडस्ट्रीज़ का बयान है कि रिलायंस जियो प्लेटफॉर्म, रिलायंस रिटेल और व्हाट्सऐप के बीच नई साझेदारी की वजह से जल्द ही ग्राहक अपने "नजदीकी किराना स्टोर्स तक आसान पहुंच" पाने के लिए व्हाट्सऐप का इस्तेमाल करके JioMart में लेनदेन कर सकेंगे और अपने घरों में प्रोडक्ट्स और सर्विसेस पा सकेंगे।
Advertisement

खबर है कि JioMart प्लेटफॉर्म ने अमेज़न और फ्लिपकार्ट को टक्कर देने के लिए पहले से ही तैयारी करनी शुरू कर दी है। कंपनी के पास भारतीय उपभोक्ताओं के लिए कई छोटे व्यापारी और किराना स्टोर हैं। हालांकि देश में व्यापक रूप से इसके संचालन की शुरूआत होनी बाकी है।

रिलायंस जियो जिस तरह अमेज़न और फ्लिपकार्ट को टक्कर देने के लिए जियोमार्ट को आगे बढ़ाने की योजना बना रही है। वहीं, दूसरी ओर व्हाट्सऐप ने भारत सहित कुछ अन्य बाजारों में छोटे बिज़नेस के लिए अपने मूल प्लेटफॉर्म में बदलाव किए हैं। फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी ने जनवरी 2018 में छोटे और मध्यम उद्यमों (SMEs) के लिए संचार आसान बनाने के लिए एक समर्पित WhatsApp Business ऐप लॉन्च किया। इसके अलावा WhatsApp Pay भी जारी किया, जिससे पेमेंट करना आसान हो जाए। हालांकि यह फीचर फिलहाल टेस्टिंग मोड में है। इस फीचर के चलते यूज़र्स ऐप के अंदर से ही डिजिटल लेनदेन कर सकते हैं। यह नोट करना भी महत्वपूर्ण है कि देश में पहले से ही व्हाट्सऐप के 400 मिलियन यानी 40 करोड़ से अधिक यूज़र्स हैं।
Advertisement

हालांकि इतने यूज़र्स के होने के बाद भी व्हाट्सऐप के पास कमाई करने का कोई लोकल साधन नहीं था, लेकिन अब रिलायंस जैसे बड़े घरेलू खिलाड़ी की मदद से इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप फेसबुक के लिए पैसे कमाने के बड़े साधन के रूप में उभरने के लिए तैयार हो गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Facebook, WhatsApp, Jio
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  5. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  7. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  8. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  9. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  10. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.