बिना Facebook अकाउंट कीजिए Messenger पर चैट

बिना Facebook अकाउंट कीजिए Messenger पर चैट
विज्ञापन
अब भारत में भी लोग बिना किसी फेसबुक (Facebook) अकाउंट के मैसेंजर (Messenger) ऐप का इस्तेमाल कर सकेंगे। सोशल नेटवर्किंग साइट ने इस फीचर को सभी देशों में उपलब्ध करा दिया है। दरअसल, Facebook ने पिछले महीने ही फोन के नंबर के जरिए मैसेंजर (Messenger) ऐप इस्तेमाल करने का फीचर रोल आउट किया था। हालांकि, यह फीचर कनाडा, अमेरिका, पेरू और वेनेजुएला के यूजर के लिए ही उपलब्ध था।

फेसबुक मैसेंजर (Facebook Messenger) टीम के डेविड मार्कस ने अपने अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें इसमें फीचर का जिक्र था। उन्होंने लिखा, ''अब हर कोई Messenger का इस्तेमाल कर सकेगा, Facebook अकाउंट के बिना भी। हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि अब यह फीचर हर देश में उपलब्ध है। आप भी अपने नंबर से साइन अप करें और इसको ट्राई आउट करें।''

नए अपडेट के बाद जब भी यूजर Messenger ऐप को चलाएंगे, तो उन्हें एक और ऑप्शन मिलेगा। इसमें लिखा होगा, "Not on Facebook?"। अब यूजर अपना नाम, फोन नंबर और एक फोटो देकर साइन अप कर सकते हैं। फोन नंबर के जरिए लॉग इन करने वाले यूजर को वो सारे फीचर मिलेंगे, जो Facebook अकाउंट से लॉग इन करने ले यूजर को मिलते हैं।

Facebook की मोबाइल मैसेजिंग सर्विस को दुनिया भर में करीब 600 मिलियन लोग इस्तेमाल करते हैं। हाल के दिनों में, इस ऐप में गेम्स और वीडियो कॉलिंग जैसे कई फीचर जोड़े गए हैं।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  2. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  6. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  9. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »