Facebook Messenger पर आपको किसी ने किया है ब्लॉक? ऐसे जानें

आज हम अपने लेख के माध्यम से आपको इस विषय में जानकारी मुहैया कराएंगे कि कैसे आप इस बात को जान सकते हैं कि फेसबुक मैसेज़र पर आपको किसी ने ब्लॉक किया है या फिर नहीं?

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 अगस्त 2019 09:06 IST

Facebook Messenger पर आपको किसी ने किया है ब्लॉक? ऐसे जानें

Facebook एक-दूसरे से जुड़े रहने का बेहद ही लोकप्रिय माध्यम है। क्या कभी आपके साथ भी ऐसा हुआ है कि आपने किसी व्यक्ति को फेसबुक मैसेंजर पर मैसेज किया हो लेकिन वो मैसेज डिलीवर नहीं हुआ? अगर हां, तो ऐसी स्थिति में हो सकता है कि या तो उस व्यक्ति ने अपना अकाउंट डी-एक्टिवेट कर रखा हो या फिर ये भी हो सकता है कि उन्होंने आपको ब्लॉक कर रखा हो। आज हम अपने लेख के माध्यम से आपको इस विषय में जानकारी मुहैया कराएंगे कि कैसे आप इस बात को जान सकते हैं कि फेसबुक मैसेज़र पर आपको किसी ने ब्लॉक किया है या फिर नहीं?

सबसे पहले अपने फोन में फेसबुक मैसेंजर को खोलें और इसके बाद उस व्यक्ति के चैट को सर्च करें जिन पर आपको इस बात का संदेह है कि उन्होंने शायद आपको ब्लॉक किया हुआ है। चैट पर क्लिक करने के बाद उन्हें मैसेज भेजकर देखें। मैसेज सेंड करने के बाद देखें यदि आपको मैसेज के आगे टिक साइन दिख रहा है या नहीं। अगर आपको साइन दिखता है तो इसका मतलब आपका मैसेज सेंड हो गया है।
Advertisement

लेकिन यदि आपको टिक नहीं दिखता है तो ऐसे में दो बातें हो सकती हैं, पहली या तो आपने जिन्हें मैसेज किया है वह इंटरनेट से कनेक्टेड नहीं है और दूसरा या तो उन्होंने आपको ब्लॉक किया हुआ है। मैसेज करने के बाद यदि आपको “message not sent, this person isn't receiving messages at this time” का मैसेज दिखाई देता है तो इसका मतलब आप सिर्फ फेसबुक मैसेंजर पर ही नहीं बल्कि पूरी तरह से फेसबुक पर ब्लॉक हैं।

इस मैसेज के मिलने के बाद आप किसी दूसरे अकाउंट से उस व्यक्ति के प्रोफाइल को देख सकते हैं, यदि आपको उनका अकाउंट मिल जाता है तो इसका मतलब पक्का उन्होंने आपको ब्लॉक किया हुआ है। लेकिन अगर अकाउंट नहीं मिलता तो संभवत: उन्होंने अपने अकाउंट को डी-एक्टिवेट किया हुआ है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Facebook, Facebook Messenger

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple 9 सितंबर को लॉन्च करने जा रहा iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max, बड़े अपग्रेड होने की उम्मीद
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹18,999 में लॉन्च हुए थे, अब ₹34,999 तक पहुंची कीमत; प्राइस हाइक लिस्ट में Vivo T5x 5G और iQOO Z11x 5G की एंट्री
  2. iPhone 16 सबसे कम दामों पर मिल रहा, आईफोन 18 के लॉन्च से पहले सीधी ₹18 हजार की बचत
  3. Apple लॉन्च करने जा रही पहला फोल्डेबल! 48MP दो कैमरा के साथ iPhone Fold होगा सबसे महंगा? जानें खास बातें
  4. Poco X8 5G ने दी 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8340mAh बैटरी के साथ दस्तक, कितनी है कीमत
  5. Poco F9 Pro, F9 Ultra लॉन्च, 200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ 100W फास्ट चार्जिंग वाली बैटरी, जानें कीमत
  6. Apple 9 सितंबर को लॉन्च करने जा रहा iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max, बड़े अपग्रेड होने की उम्मीद
  7. URBAN लाई बिना स्क्रीन वाला AI पावर्ड स्मार्ट बैंड, मीटिंग करता है रिकॉर्ड, ट्रांसेलट! हेल्थ ट्रैकिंग, 15 दिन बैटरी, IPX68 रेटिंग
  8. Tecno Spark Go 3 Pro vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: ₹20000 में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  9. 1 प्लान में चलेंगे 4 लोगों के SIM, अनलिमिटेड 5G डेटा, कॉलिंग और OTP बेनिफिट्स भी
  10. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.