इंस्टाग्राम, फेसबुक और फेसबुक मैसेंजर के विंडोज 10 ऐप लॉन्च हुए

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 29 अप्रैल 2016 13:47 IST
सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक ने डेस्कटॉप पर फेसबुक और फेसबुक मैसेंजर के लिेए विंडोज 10 ऐप लॉन्च कर दिए हैं। इसके साथ ही विंडोज 10 मोबाइल के लिए इंस्टाग्राम ऐप भी लॉन्च हो गया है। फेसबुक ने एक ब्लॉग पोस्ट में इस बात की जानकारी दी।

फेसबुक का कहना है फेसबुक के पिछले डेस्कटॉप ऐप की तुलना में नया ऐप ज्यादा तेज गति से न्यूज़फीड लोड करता है। नए ऐप पर डेस्कटॉप नोटिफिकेशन के साथ यूजर नए फेसबुक लाइव टाइल को पिन भी कर सकते हैं। इससे आप अपने दोस्तो, परिवार या किसी पेज (जिसे आप फॉलो करते हों) की लेटेस्ट अपडेट पा सकते हैं। यूजर सीधे किसी भी ऐप या फाइल फोल्डर से फेसबुक पर तस्वीरें साझा कर सकते हैं। इस ऐप में रिएक्शन, स्टिकर और दायीं तरफ के कॉलम जिसमें जन्मदिन, इवेंट रिमाइंडर, ट्रेंडिंग टॉपिक जैसी कई चीजें शामिल हैं।
Advertisement
 

अब बात फेसबुक मैसेंजर विंडोज 10 ऐप की। यह ऐप भी स्टिकर, ग्रुप कनवर्सेशन और जीआईएफ जैसे सभी फीचर से लैस है। इसके अतिरिक्त, डेस्कटॉप नोटिफिकेशन से आप पहले से कहीं ज्यादा बेहतरीन चैटिंग अनुभव का मजा ले पाएंगे। लाइव टाइल के साथ 'वेटिंग मैसेज' भी जान सकेंगे।
 

आखिरकार, फेसबुक ने इंस्टाग्राम विंडोज 10 मोबाइल ऐप भी लॉन्च कर दिया। इस ऐप में इंस्टाग्राम डायरेक्ट, एक्सप्लोरर और वीडियो जैसे फीचर हैं। लाइव टाइल को भी यह ऐप सपोर्ट करता है और आपकी होम स्क्रीन के ठाक दायें तरफ अपडेट दिखाता है।
Advertisement

विंडोज 10 फसेबुक और फेसबुक मैसेंजर ऐप, विंडोज डेस्कटॉप ऐप स्टोर पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध हैं। जबकि इंस्टाग्राम विंडोज 10 मोबाइल ऐप को विंडोज फोन स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।  फेसबुक के मुताबिक, विंडोज स्टोर में नए फेसबिक विंडोज 10 ऐप को फेसबुक विंडोज 8 ऐप की लिस्टिंग से रीप्लेस कर दिया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Windows 10, Facebook, Messenger and Instagram
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  2. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
  3. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  4. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  2. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  8. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  9. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  10. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.