स्क्रीनशॉर्ट लेने पर अलर्ट देगा Facebook Messenger ऐप, Secret Conversations में जुड़े कई काम के फीचर्स...

सीक्रेट कन्वर्सेशन में अब यूज़र मैसेज का रिप्लाई देने के लिए स्वाइप कर सकेंगे और मैसेज को अन्य चैट्स में फॉरवर्ड कर सकेंगे। यही नहीं, मैसेंजर पर यूज़र्स End-to-End encrypted ग्रुप चैट व कॉल भी कर सकेंगे।

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 28 जनवरी 2022 18:38 IST
ख़ास बातें
  • Messenger यूज़र अब स्वाइप करके कर सकेंगे रिप्लाई
  • मैसेज का स्क्रीनशॉर्ट लिए जाने पर ऐप करेगी अलर्ट
  • मैसेज पर यूज़र्स कर सकेंगे रिएक्ट
Facebook Messenger को अपडेट किया गया है ताकि वह अपने Secret Conversations फीचर के तहत बेहतर फंक्शन्स प्रदान कर सके। बता दें, यह सुविधा End-to-End encrypted (E2EE) कम्युनिकेशन प्रदान करती है। Meta के स्वामित्व वाली सर्विस अब यूज़र्स को एक नई सुविधा प्रदान करेगी, जिसमें Secret Conversations के तहत यूज़र द्वारा लिए गए स्क्रीनशॉर्ट की जानकारी दूसरे यूज़र को प्रदान की जाएगी। इसके अलावा, सीक्रेट कन्वर्सेशन अब रेगुलर कन्वर्सेशन की तरह मैसेज रिएक्शन, GIFs और स्टीकर्स आदि को भी सपोर्ट करेगा। कंपनी के मुताबिक, सीक्रेट कन्वर्सेशन में अब यूज़र मैसेज का रिप्लाई देने के लिए स्वाइप कर सकेंगे और मैसेज को अन्य चैट्स में फॉरवर्ड कर सकेंगे। यही नहीं, मैसेंजर पर यूज़र्स End-to-End encrypted ग्रुप चैट व कॉल भी कर सकेंगे।

कंपनी ने गुरुवार को ऐलान किया है कि Messenger के Secret Conversations फीचर को अपडेट किया गया है, जिसके बाद अब सिक्रेट कन्वर्सेशन में की गई चैट में यूज़र द्वारा लिए गए स्क्रीनशॉर्ट की जानकारी दूसरे यूज़र को दे दी जाएगी। बता दें, यह फीचर पहले Vanish mode में उपलब्ध था और अब इसे सीक्रेट कन्वर्सेशन में रोलआउट किया गया है, जहां Disappearing messages इनेबल होगा। Meta के सीईओ ने अपनी पत्नी Priscilla Chen के साथ क चैट का एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने स्क्रीनशॉट डिटेक्ट करने वाले फीचर को दिखाया है। इसके अलावा, उन्होंने जानकारी दी है कि कई नए और फीचर इस सर्विस में जुड़ने वाले हैं।
 

बता दें, कंपनी भविष्य में अपने सभी यूज़र्स के लिए एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन को डिफॉल्ट रूप से लागू करने वाली है। Messenger ने साल 2022 में डिफॉल्ट रूप से एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन लागू करने की योजना बनाई थी, लेकिन कंपनी ने कुछ महीनों पहले ऐलान करते हुए बताया कि इसे साल 2023 तक स्थगित किया जा रहा है।

नए फीचर्स की बात करें, तो यूज़र अपने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टिड चैट्स में अब GIFs और स्टिकर्स भेज सकते हैं। इसके अलावा, मैसेज पर लॉन्ग प्रेस करके वह मैसेज पर इमोजी भेज सकते हैं मैसेज पर रिएक्शन भेज सकते हैं। इसके अलावा, स्वाइप करके मैसेज का रिप्लाई करने की भी सुविधा आपको सीक्रेट कन्वर्सेशन में मिलेगी। साथ ही मैसेज टाइप करने पर दूसरे यूज़र को मिलेगी Typing की जानकारी।
Advertisement

साथ ही अब यूज़र्स सीक्रेट कन्वर्सेशन में मैसेज को फॉरवर्ड कर सकते हैं। इसके अलावा, इस चैट में मौजूद फोटो और वीडियो को लॉन्ग प्रेस करके सेव भी किया जा सकेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.