Facebook मैसेंजर पर कैसे करें सीक्रेट कन्वर्सेशन, कोई दूसरा नहीं देख पाएगा
सीक्रेट कन्वर्सेशन में आपके और सामने वाले यूजर के पास एक डिवाइस कीजी होती है जिसका उपयोग आप यह वेरिफाई करने के लिए कर सकते हैं कि मैसेज एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड हैं। आप अपने मैसेज को कन्वर्सेशन से गायब करने के लिए टाइमर भी सेट कर सकते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि आप जिसे मैसेज भेज रहे हैं वह कन्वर्सेशन को दूसरों के साथ साझा कर सकता है, चाहे व्यक्तिगत तौर पर चैट दिखाना हो या फिर स्क्रीनशॉट लेकर शेयर करना आदि।