फेसबुक पर जल्द आएगा लाइव ऑडियो फ़ीचर

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 21 दिसंबर 2016 10:20 IST
फेसबुक ने सोमवार को अपनी लाइव ऑडियो स्ट्रीमिंग सर्विस की शुरुआत कर दी। इस फ़ीचर के जरिए फेसबुक यूज़र ऑनलाइन सोशल नेटवर्क पर रेडियो की तरह ब्रॉडकास्ट कर पाएंगे।

फेसबुक ने 'लाइव ऑडियो' की टेस्टिंग के लिए बीबीसी वर्ल्ड सर्विस, बुक पब्लिशर हार्परकोलिन्स, ब्रिटिश टॉक रेडियो स्टेशन एलबीसी और लेखक एडम ग्रांट व ब्रिट बेनेट के साथ साझेदारी की है।
Advertisement

नया फ़ीचर के साथ ही लोगों को एक और नया फेसबुक टूल मिल गया है। इससे पहले लोग फेसबुक पर सिर्फ लाइव वीडियो ही स्ट्रीम कर सकते थे।

फेसबुक प्रोडक्ट स्पेशलिस्ट शर्ले इप और सॉफ्टवेयर इंजीनियर भावना राधाकृष्णन ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, ''हम जानतें हैं कि कभी-कभी पब्लिशर फेसबुक पर किसी स्टोरी को सिर्फ शब्दों के जरिए बयां करना चाहते हैं ना कि वीडियो से। ''
Advertisement

इस पोस्ट के मुताबिक, यह ऑडियो स्ट्रीमिंग फ़ीचर उन जगहों पर बेहद काम का साबित होगा जहां धीमे नेटवर्क की वजह से वीडियो स्ट्रीमिंग में परेशानी होती है। यूज़र को लाइव ऑडियो कंटेट फेसबुक की न्यूज़ फ़ीड में दिखेगा और रियल टाइम में ब्रॉडकास्ट के समय सवाल पूछने के साथ-साथ रिएक्शन भी दिए जा सकते हैं।
Advertisement

फेसबुक ने कहा कि कंपनी अपने पार्टनर  के साथ आने वाले हफ्तों में इस फ़ीचर की टेस्टिंग करेगी और इस फ़ीचर को अगले साल जारी किया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Facebook, Facebook Live Audio, Live Audio, Social, Apps, Audio Streaming

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.