फेसबुक फोटो डिलीट करने की धमकी देकर मोमेंट्स ऐप इंस्टॉल करने के लिए डाल रहा है दबाव

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 13 जून 2016 14:38 IST
सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक अपने यूज़र को कंपनी के प्राइवेट फोटो शेयरिंग मोमेंट्स ऐप इंस्टॉल करने के लिए मजबूर कर रही है। ऐसा दावा कई यूज़र ने किया है।

टेक्नोलॉजी वेबसाइट टेकक्रंच ने कुछ यूज़र के हवाले से जानकारी दी है कि इस सोशल नेटवर्किंग साइट ने यूज़र को चेतावनी भेजी है अगर वह इस ऐप को इंस्टॉल नहीं करते तो कुछ तस्वीरें 7 जुलाई तक डिलीट हो जाएंगी।

कंपनी की इस रणनीति के बाद मोमेंट्स ऐप अमेरिका में ऐप स्टोर में नंबर वन ऐप बन गया है।

फेसबुक नोटिफिकेशन के जरिए यूज़र तक यह मैसेज पहुंचा रही है। इसके बारे में ज्यादा जानकारी फेसबुक के सिंक्ड एलबम पेज से हासिल की जा सकती है। कुछ यूज़र को इसके लिए ईमेल भी भेजा रहा है।
Advertisement

फोटो-सिंक फेसबुक पर एक ऑप्शनल फ़ीचर होता था। इसकी मदद से यूज़र अपने आप ही स्मार्टफोन पर मौजूद फोटो को फेसबुक पर प्राइवेट एलबम में स्टोर कर सकते थे। ये तस्वीरें ऐप में सिंक्ड एलबम में मौजूद रहती थीं और डेस्कटॉप पर सिंक्ड फ्रॉम फोन में।
Advertisement

हाल ही में फेसबुक ने मैसेंजर ऐप के लिए भी ऐसी ही रणनीति अपनाई थी। फेसबुक द्वारा मैसेज भेजा गया था कि आपके कनवर्सेशन मैसेंजर पर जा रहे हैं। फिलहाल यूज़र इस नोटिस को नज़रअंदाज कर सकते हैं। संभव है कि भविष्य में उन्हें फिर से मैसेंजर ऐप डाउनलोड करने को कहा जाए।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apps, Facebook, Facebook Moments, Messenger, Moments, Social

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  2. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  4. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  5. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  7. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  5. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  6. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  7. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  8. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  9. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  10. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.