Elon Musk को EU ने दी Twitter पर पाबंदियां लगाने की चेतावनी 

माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर के बहुत से पत्रकारों को अपने प्लेटफॉर्म पर ब्लॉक करने पर EU ने नाराजगी जाहिर की है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 16 दिसंबर 2022 18:39 IST
ख़ास बातें
  • ट्विटर ने बहुत से पत्रकारों को अपने प्लेटफॉर्म पर ब्लॉक कर दिया है
  • इससे यूरोपियन यूनियन नाराज है
  • ट्विटर को खरीदने के बाद से एलन मस्क ने कई बदलाव किए हैं

EU ने कहा कि आगामी मीडिया कानून में ट्विटर पर पाबंदियां लगाई जा सकती हैं

बिलिनेयर Elon Musk को यूरोपियन यूनियन (EU) ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter पर पाबंदियां लगाने की चेतावनी दी है। ट्विटर के बहुत से पत्रकारों को अपने प्लेटफॉर्म पर ब्लॉक करने पर EU ने नाराजगी जाहिर की है। EU ने कहा कि आगामी मीडिया कानून में ट्विटर पर पाबंदियां लगाई जा सकती हैं। 

EU की कमिश्नर Vera Jourova ने ट्वीट कर कहा, "पत्रकारों को एकतरफा तरीके से ट्विटर पर निलंबित किया जाना चिंताजनक है। EU के डिजिटल सर्विसेज एक्ट में मीडिया की स्वतंत्रता और मूलभूत अधिकारों का सम्मान करने की आवश्यकता है। इसे हमारे मीडिया फ्रीडम एक्ट में दोहराया गया है। एलन मस्क को इसकी जानकारी होनी चाहिए। इसका उल्लंघन करने पर जल्द पाबंदियां लग सकती हैं।" ट्विटर ने ऐसे बहुत से पत्रकारों के एकाउंट पर रोक लगा दी है जो मस्क से जुड़ी रिपोर्टेस देते थे। इनमें Washington Post, the New York Times, Mashable, CNN और Substack के पत्रकार शामिल हैं। 

इन पत्रकारों के ट्वीट भी हटा दिए गए हैं। Musk ने इस सप्ताह इलेक्ट्रिक कार कंपनी Tesla के लगभग 3.58 अरब डॉलर के शेयर बेचे हैं। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि इससे मिलने वाली रकम कहां खर्च की जा रही है। अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन को दी गई जानकारी में बताया गया है कि Tesla के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर मस्क ने सोमवार से बुधवार तक शेयर्स की बिक्री की है। 

मस्क के अप्रैल में माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर के लिए बिड देने के बाद से टेस्ला की वैल्यू आधी से अधिक घट गई है। मस्क ने अप्रैल से कंपनी के लगभग 23 अरब डॉलर के शेयर बेचे हैं। इससे उन्हें ट्विटर को खरीदने की 44 अरब डॉलर की डील के लिए फंड जुटाने में आसानी हो सकती है। टेस्ला के शेयर प्राइस में गिरावट से दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति का मस्क का खिताब भी छिन गया है। फोर्ब्स के अनुसार, मस्क की नेटवर्थ घटकर लगभग 174 अरब डॉलर हो गई है। फ्रांस के बड़े कारोबारी Bernard Arnault ने मस्क को पीछे छोड़कर दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति का खिताब हासिल किया है। ट्विटर को टेकओवर करने के बाद से मस्क को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ बड़ी कंपनियों ने ट्विटर पर विज्ञापन बंद कर दिए हैं। मस्क ने बताया है कि विज्ञापनों में कमी होने से ट्विटर के रेवेन्यू पर बड़ा असर पड़ा है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.