• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Elon Musk की कंपनी X पर इस देश में लगा 3 लाख 86 हजार डॉलर का जुर्माना, जानें वजह

Elon Musk की कंपनी X पर इस देश में लगा 3 लाख 86 हजार डॉलर का जुर्माना, जानें वजह

Elon Musk's X fined : यह कार्रवाई बाल यौन शोषण (child sexual exploitation) से जुड़े सवालों पर सहयोग नहीं देने के लिए की गई है।

Elon Musk की कंपनी X पर इस देश में लगा 3 लाख 86 हजार डॉलर का जुर्माना, जानें वजह

Photo Credit: Reuters

कंपनी से पूछा गया था कि वह बाल यौन शोषण के प्रसार, यौन उत्पीड़न और बाल यौन शोषण की लाइवस्ट्रीमिंग से कैसे निपटती है।

ख़ास बातें
  • ऑस्‍ट्रेलिया में एक्‍स पर लगाया गया जुर्माना
  • सवालों के सही से जवाब देने में कंपनी नाकाम रही
  • बाल यौन शोषण के मामलों को लेकर पूछे गए थे सवाल
विज्ञापन
Australia fined Elon Musk's X : एलन मस्‍क (Elon Musk) के सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स' (X) (पूर्व में ट्विटर) पर ऑस्‍ट्रेलिया में भारी-भरकम जुर्माना लगाया गया है। न्‍यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया की ई-सेफ्टी कमिश्नर ने एक्स पर 3 लाख 86 हजार डॉलर (लगभग 3 करोड़ 21 लाख 16 हजार रुपये) का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई बाल यौन शोषण (child sexual exploitation) से जुड़े सवालों पर सहयोग नहीं देने के लिए की गई है। कंपनी से पूछा गया था कि वह बाल यौन शोषण के प्रसार, यौन उत्पीड़न और बाल यौन शोषण की लाइवस्ट्रीमिंग से कैसे निपटती है। इन सवालों के सही से जवाब देने में कंपनी नाकाम रही। 

रिपोर्ट के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया की ई-सेफ्टी कमिश्नर जूली इनमैन ग्रांट ने कहा कि एक्स ने सार्वजनिक रूप से कहा है कि बाल यौन शोषण से निपटना उसकी पहली प्राथमिकता है। लेकिन यह सिर्फ बात नहीं हो सकती, हमें ठोस कार्रवाई करने की जरूरत है। 

एक्‍स के पास 28 दिनों का वक्‍त है। कंपनी को उस पर लगाए गए जुर्माने पर जवाब देना होगा या तय वक्‍त में जुर्माने का भुगतान करना होगा। बताया गया है कि कंपनी इस मामले में पूछे गए कुछ सवालों के जवाब देने में नाकाम रही। हालांकि यह मामला सिर्फ एक्‍स तक सीमित नहीं है। 

ऑस्‍ट्रेलियाई ई-सेफ्टी ऑफ‍िस ने गूगल, टिकटॉक, ट्विच और डिस्कॉर्ड समेत कुछ कंपनियों को एक लीगल मेमो भेजते हुए बाल शोषण सामग्री (child exploitation content) को लेकर सवाल पूछे थे। बाकी कंपनियों के रेस्‍पॉन्‍स को लेकर अभी जानकारी नहीं है। फ‍िलहाल एक्‍स पर जुर्माना लगाए जाने की बात सामने आई है। 

एक्‍स से जुड़ी अन्‍य खबरों की बात करें, तो हाल में कंपनी ने हमास से संबंधित 100 से ज्‍यादा अकाउंट्स को बंद किया है। यूरोपियन यूनियन की ओर से एक्‍स को इस बारे में चेताया गया था। एक्‍स की CEO लिंडा याकारिनो ने यह बात कन्‍फर्म की है कि इजरायल-हमास युद्ध के बाद सैकड़ों अकाउंट को बंद किया गया है और कई अकाउंट्स के कंटेंट को ब्‍लॉक किया गया है। ये हैंडल्‍स हमास से जुड़े थे और गलत जानकारियां फैला रहे थे। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »