Elon Musk ने उनकी कंपनी में iPhone, MacBook लाने पर बैन की चेतावनी दी! Apple से है इस बात की नाराजगी

अरबपति एलन मस्क ने सोमवार को कहा कि अगर iPhone बनाने वाली Apple ऑपरेटिंग सिस्टम लेवल पर OpenAI को इंटिग्रेट करता है तो वह अपने कंपनियों के ऑफिस में Apple डिवाइस पर बैन लगा देंगे।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 11 जून 2024 19:59 IST
ख़ास बातें
  • Elon Musk Apple द्वारा OS लेवल पर OpenAI को इंटिग्रेट करने पर नराज हुए
  • OpenAI को प्राइवेसी के लिए खतरा मानते हैं Elon Musk
  • Apple ने भविष्य में Google Gemini और अन्य के साथ भी साझेदारी की बात कही

Photo Credit: Reuters

Apple ने WWDC 2024 इवेंट के दौरान कई लोगों को चौंका दिया जब उसने अपने अपकमिंग ऑपरेटिंग सिस्टम में OpenAI के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चैटबॉट ChatGPT के इंटिग्रेशन की घोषणा की। यह पहली बार है जब टेक कंपनी ने अपने प्लेटफॉर्म पर थर्ड-पार्टी सिस्टमवाइड एक्सेस दिया है। हालांकि, ऐसा प्रतीत होता है कि टेस्ला (Tesla) और स्पेसएक्स (SpaceX) के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) को इस अपग्रेड ने नाराज कर दिया है। मस्क ने सोशल मीडिया के जरिए Apple और OpenAI की इस साझेदारी को प्राइवेसी कन्सर्न बताया और यह भी कहा कि यदि ऐप्पल ने अपने ऑपरेटिंग सिस्टम में OpenAI को इंटिग्रेट किया, तो उनकी कंपनियों के ऑफिस में Apple iPhone और MacBook जैसे डिवाइस बैन कर दिए जाएंगे। हालांकि, एक नई रिपोर्ट की मानें तो यह सिर्फ शुरुआत है। कंपनी कथित तौर पर Google के Gemini और अन्य प्रमुख AI मॉडल के साथ आगे AI इंटिग्रेशन के लिए अपना प्लेटफॉर्म ओपन के लिए तैयार है।

अरबपति एलन मस्क ने सोमवार को कहा कि अगर iPhone बनाने वाली Apple ऑपरेटिंग सिस्टम लेवल पर OpenAI को इंटिग्रेट करता है तो वह अपने कंपनियों के ऑफिस में Apple डिवाइस पर बैन लगा देंगे। उन्होंने इस साझेदारी को "अस्वीकार्य सिक्योरिटी उल्लंघन" करार दिया। X पर अपने एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, (अनुवादित) "यदि ऐप्पल ओएस लेवल पर ओपनएआई को एकीकृत करता है, तो मेरी कंपनियों में ऐप्पल डिवाइस पर बैन लगा दिया जाएगा। यह एक अस्वीकार्य सिक्योरिटी उल्लंघन है।"
Advertisement
 

वहीं, एक अन्य पोस्ट में उन्होंने अपनी कंपनियों के ऑफिस में आने वाले विजिटर्स के लिए भी चेतावनी जारी की और लिखा, "और विजिटर्स को अपने ऐप्पल डिवाइस को दरवाजे पर जांचना होगा, जहां उन्हें फैराडे केज में स्टोर रखा जाएगा।"

इसके बाद भी मस्क नहीं रुके और उन्होंने एक के बाद एक पोस्ट के जरिए OpenAI के AI टूल्स और Apple के AI इंटिग्रेशन को लेकर आलोचनाएं शेयर कीं। अपने एक अन्य पोस्ट में उन्होंने दुख व्यक्त किया कि Apple जैसे टेक दिग्गज को OpenAI का सहारा लेना पड़ा, जबकि कंपनी अपना खुद का AI भी तैयार करने में सक्षम है। उन्होंने इस पोस्ट में लिखा, "यह स्पष्ट रूप से बेतुका है कि ऐप्पल अपना खुद का एआई बनाने के लिए पर्याप्त स्मार्ट नहीं है, फिर भी किसी तरह यह सुनिश्चित करने में सक्षम है कि ओपनएआई आपकी सुरक्षा और प्राइवेसी की रक्षा करेगा!" उन्होंने आगे लिखा, "ऐप्पल को इस बात का कोई अंदाजा नहीं है कि क्या होगा एक बार जब वे आपका डेटा ओपनएआई को सौंप देंगे।"
Advertisement

इतना ही नहीं, उन्होंने इसके तुरंत बाद एक पोस्ट के जरिए मीम शेयर किया, जो इशारा है कि कैसे OpenAI Apple यूजर्स का डेटा चोरी करेगा। आप इस मीम को नीचे देख सकते हैं।
Advertisement
 

बता दें कि 9to5Mac की एक रिपोर्ट के अनुसार, Apple ने WWDC के बाद की एक चर्चा में अपनी भविष्य की AI योजनाओं को शेयर किया। यूट्यूबर iJustine के साथ किए गए एक सेशन के दौरान, Apple में सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष क्रेग फेडेरिघी ने संकेत दिया कि भविष्य में Google Gemini को Apple प्लेटफार्मों के साथ इंटिग्रेट किया जा सकता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Elon Musk, OpenAI, ChatGPT, Apple, Apple AI, apple openai deal
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  3. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  4. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  6. इस दिवाली लेना चाहते हैं बिग-स्क्रीन का मजा? BenQ के CEO ने बताया इस कीमत पर मिलेगा एक अच्छा Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.