Donald Trump पर बैन को Twitter की बड़ी गलती मानते हैं Elon Musk

ट्विटर ने अमेरिका के कैपिटल हिल पर ट्रंप के समर्थकों की ओर से किए गए हमले के बाद यह बैन लगाया था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 26 नवंबर 2022 18:29 IST
ख़ास बातें
  • मस्क ने कहा कि इस गलती को सुधारने की जरूरत थी
  • ट्रंप ने अमेरिका के प्रेसिडेंट का चुनाव दोबारा लड़ने की घोषणा की है
  • माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर को मस्क ने पिछले महीने टेकओवर किया था

पिछले सप्ताह ट्रंप का ट्विटर एकाउंट बहाल किया गया था

अमेरिका के पूर्व प्रेसिडेंट Donald Trump पर पिछले वर्ष की शुरुआत में Twitter के बैन लगाने को इस माइक्रोब्लॉगिंग साइट के नए मालिक Elon Musk बड़ी गलती मानते हैं। ट्विटर ने अमेरिका के कैपिटल हिल पर ट्रंप के समर्थकों की ओर से किए गए हमले के बाद यह बैन लगाया था। मस्क ने कहा कि इस गलती को सुधारने की जरूरत थी। इसके साथ ही उनका कहना है कि ट्विटर पर हिंसा को उकसाने वाली पोस्ट्स पर रोक जारी रहेगी। 

मस्क ने एक ट्वीट में कहा, "ट्रंप के ट्वीट नहीं करने से मुझे कोई समस्या नहीं है। महत्वपूर्ण बात यह है कि ट्विटर ने उनके एकाउंट को बैन करने में की गई बड़ी गलती को सुधारा है। यह बैन कानून या सर्विस की शर्तों के किसी उल्लंघन के बिना लगाया गया था। एक मौजूदा प्रेसिडेंट को प्लेटफॉर्म से हटाने से अमेरिका की आधी जनसंख्या के ट्विटर पर भरोसे को कमजोर किया गया था।" मस्क ने पिछले सप्ताह ट्रंप का ट्विटर एकाउंट बहाल करने की घोषणा की थी। इससे पहले उन्होंने इसे बहाल करने से जुड़ा एक पोल कराया था जिसमें आधे से कुछ अधिक लोगों ने एकाउंट बहाल करने के लिए सहमति दी थी। 

रिपब्लिकन पार्टी से जुड़े ट्रंप ने अमेरिका के प्रेसिडेंट का चुनाव दोबारा लड़ने की घोषणा की है। ट्रंप ने कहा है कि उनकी ट्विटर पर लौटने में कोई दिलचस्पी नहीं है। ट्रंप के ट्विटर एकाउंट पर पिछले वर्ष की शुरुआत में 8.8 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स थे। रिपब्लिकन पार्टी की एक मीटिंग में ट्रंप से ट्विटर पर वापसी के बारे में पूछने पर उनका कहना था, "मुझे इसके लिए कोई कारण नहीं दिखता।" उन्होंने बताया कि वह अपने ऐप Truth Social के साथ बरकरार रहेंगे।

इस ऐप को उनके स्टार्टअप Trump Media & Technology Group ने डिवेलप किया है। अमेरिका का दोबारा प्रेसिडेंट बनने के लिए ट्रंप ने कोशिश शुरू कर दी है। उन्होंने मस्क की प्रशंसा की है। हालांकि, इसके साथ ही उनका कहना था कि ट्विटर पर बॉट्स और जाली एकाउंट्स की समस्या है। ट्विटर को खरीदने के बाद से मस्क इसमें बड़े बदलाव कर रहे हैं। ट्विटर को टेकओवर करने के बाद उन्होंने कंपनी के टॉप मैनेजमेंट को हटा दिया था और लगभग आधे स्टाफ की छंटनी की थी। उन्होंने वर्कर्स से कड़ी मेहनत करने को भी कहा है। 
Advertisement
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Followers, Twitter, Market, Election, Ban, Republican, Elon Musk, Staff, Startup

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix Hot 70 Pro 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर्स के होंगे ऑप्शन
  2. iQOO Z11 आज भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  3. iQOO 16, iQOO Neo 12 में मिल सकता है 185Hz तक के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले 
  4. iQOO Z11 भारत में लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹34,999 से शुरू
  5. iPhone 18 के लॉन्च से पहले ₹7945 सस्ती कीमत में मिल रहा ये आईफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. मोबाइल चोरी होने पर घर बैठें करें FIR, मोबाइल ब्लॉक, सबसे आसान तरीका
  2. Vivo Y31T 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुआ प्राइस
  3. Infinix Hot 70 Pro 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर्स के होंगे ऑप्शन
  4. iQOO 16, iQOO Neo 12 में मिल सकता है 185Hz तक के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले 
  5. iPhone 17 Pro के जैसा हो सकता है iPhone 18 Pro का डिजाइन
  6. Lava Bold N4 Lite जल्द होगा भारत में लॉन्च, स्क्वेयर-शेप कैमरा मॉड्यूल
  7. Moto G Max की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स 
  8. SIM कार्ड के नियम 24 अगस्त से बदल रहे, पार की लिमिट तो कनेक्शन हो जाएगा बंद
  9. AI अब सिर्फ Chatbot नहीं! ChatGPT से परे ये 4 भारतीय AI टेक्नोलॉजी बदल रही हैं डिजिटल एक्सपीरिएंस
  10. 82% भारतीयों के हाथ से गिरा मोबाइल, प्रोटेक्शन फिर भी नहीं लिया!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.