Ranbir Kapoor को ED का समन, आलिया भट्ट के पति से ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में होगी पूछताछ, जानें पूरा मामला

ED summons Ranbir Kapoor : ऐक्‍टर ने ऐप को प्रमोट करने वाले कई विज्ञापनों में काम किया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 4 अक्टूबर 2023 18:07 IST
ख़ास बातें
  • रणबीर कपूर से पूछताछ करेगा ईडी
  • सट्टेबाजी ऐप मामले में पूछताछ के लिए बुलाया
  • 6 अक्‍टूबर को रायपुर ऑफ‍िस पर मौजूद रहने को कहा

ED ने रणबीर कपूर को 6 अक्‍टूबर को उसके रायपुर ऑफ‍िस में मौजूद रहने के लिए कहा है।

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छत्तीसगढ़ के ‘Mahadev Online Book App' (बेटिंग ऐप/ऑनलाइन सट्टेबाजी) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के केस में ऐक्‍टर रणबीर कपूर को समन जारी करते हुए शुक्रवार को पूछताछ के लिए मौजूद रहने को कहा है। पीटीआई के हवाले से यह जानकारी सामने आई है। ऐक्‍टर ने ऐप को प्रमोट करने वाले कई विज्ञापनों में काम किया है। ED का दावा है कि इसके बदले रणबीर को बड़ी रकम दी गई, जो एक अपराध की कमाई से थी।

ED का आरोप है कि रणबीर कपूर को कथित तौर पर ऐप के प्रमोटर्स में से एक की शादी में परफॉर्मेंस देने के लिए प्रमोटर्स से पैसे मिले। ED ने रणबीर कपूर को 6 अक्‍टूबर को उसके रायपुर ऑफ‍िस में मौजूद रहने के लिए कहा है। सूत्रों ने बताया कि ईडी 14 से 15 हस्तियों की मामले में भूमिका की जांच कर रही है। जल्‍द उन्हें भी पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।
Advertisement

Mahadev Online Book App ऑनलाइन जुआ से जुड़ा ऐप है। पीटीआई के मुताबिक, कंपनी के प्रमोटर सौरभ चंद्रशेखर और रवि उप्पल, दुबई से ऐप को चला रहे थे। आरोप है कि नए यूजर्स का रजिस्‍ट्रेशन करने के लिए ‘ऑनलाइन बुक बैटिंग एप्लिकेशन' का इस्तेमाल किया जाता था। उनकी आईडी बनाकर बेनामी बैंक अकाउंट्स के नेटवर्क के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग की जाती थी।  

ED की जांच में खुलासा हुआ है कि ‘महादेव ऑनलाइन बुक ऐप' को यूएई में स्थित कंपनी के हेड ऑफ‍िस से ऑपरेट किया जाता था। सट्टे से हुई कमाई की रकम दूसरे देशों में मौजूद अकाउंट्स में भेजने के लिए बड़े पैमाने पर ‘हवाला' का इस्तेमाल होता था। भारत में सट्टा वेबसाइट को प्रमोट करने के लिए बड़े पैमाने पर कैश का इस्तेमाल किया गया, ताकि नए यूजर्स और फ्रेंचइजी के लिए आकर्षित किया जा सके। फ्रेंचाइजी खोलने वाले कई यूजर्स को 70 रेश्‍यो 30 के अनुपात में लाभ मिलता था। कंपनी को प्रमोटर्स छत्तीसगढ़ के भिलाई के रहने वाले बताए जा रहे हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  2. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  3. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  4. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  5. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  6. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  7. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  8. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  9. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  10. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.