Disney+ Hotstar ने IPL के लिए पेश किया खास फीचर, दोस्तों के साथ देख सकेंगे मैच

इस फीचर का इस्तेमाल अब आप मंगलवार को आयोजित IPL 2020 फाइनल मुकाबले को देखने के लिए कर सकते हैं।

विज्ञापन
अखिल अरोड़ा, अपडेटेड: 9 नवंबर 2020 13:43 IST
ख़ास बातें
  • Disney+ Hotstar के इस फीचर में जुड़ सकते हैं 5 दोस्त
  • ‘Watch With Your Friends’ फीचर कॉमेंट्री व बातचीत को कर सकते हैं कंट्रोल
  • "वॉच विद यॉर फ्रेंड्स" में लाइवस्ट्रीम को सिंक्रनाइज़ किया जाएगा
Disney+ Hotstar ने “Watch with your friends” फीचर पेश किया, जो कि यूज़र्स को मैच देखते वक्त अपने फ्रेंड्स व फैमिली मेंबर्स के साथ वीडियो कॉल करने की सुविधा प्रदान करता है। यह फीचर केवल इंडियन प्रीमियर लीग IPL पर लागू होता है, जो थोड़ा अजीब है क्योंकि अब केवल दो ही मैच देखने के लिए बचे है। अब जब यह टेक्नोलॉजी पेश कर दी गई है, तो संभावना जताई जा सकती है कि इसमें भविष्य में आने वाले क्रिकेट व खेलों को भी जोड़ा जा सकता है, लेकिन डिज़नी+ हॉटस्टार ने Gadgets 360 को बताया कि फिलहाल यह आईपीएल के लिए स्पेशल वन-ऑफ है।

इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपको लाइव IPL मैच में प्ले का बटन दबाना है और फिर “Start Video Call” पर क्लिक करना है। इस फीचर का इस्तेमाल अब आप मंगलवार को आयोजित IPL 2020 फाइनल मुकाबले को देखने के लिए कर सकते हैं। हालांकि, यह विकल्प आपके डिवाइस में केवल पोट्रेट मोड में ही उपलब्ध होगा। जिसका मतलब यह है कि आप फुल-स्क्रीन पर मैच देखने का आनंद नहीं उठा सकते। आप Disney+ Hotstar के “Watch with your friends” फीचर के साथ अपने 5 दोस्तों को जोड़ सकते हैं। सभी दोस्तों के मैच में जुड़ जाने के बाद, आपको मैच कॉमेंट्री और अपने दोस्तों की बातचीत के लिए एक वॉल्यूम नॉब्स एक्सेस प्राप्त होगा, जिससे आप यह तय कर सकते हैं कि आप किसे प्राथमिकता देना चाहते हैं और यदि आप वीडियो कॉल नहीं चाहते, तो आप केवल "केवल ऑडियो" विकल्प भी चुन सकते हैं।
Advertisement

तकनीकी रूप से आप Zoom या Google Meet जैसे थर्ड पार्टी ऐप के जरिए भी वीडियो कॉलिंग का आनंद ले सकते हैं, लेकिन आपको सिंक्रनाइज़ेशन की समस्या परेशान कर सकती है। खासतौर पर यह लाइव स्पोर्ट्स के लिए काफी परेशान करने वाला होता है। यकिनन, आपको पसंद नहीं आएगा कि आपसे पहले कोई और विकेट गिरने पर अपनी प्रतिक्रिया दे, क्योंकि उनके टीवी पर मैच आपके मैच से चंद सेकेंड्स पहले स्ट्रीम हो रहा है। डिज़नी+ हॉटस्टार का 'वॉच विद यॉर फ्रेंड्स' फीचर इस बात का खास ख्याल रखता है और सुनिश्चित करता है कि सभी एक साथ मैच के पलों का लुफ्त उठा सकें।

फिलहाल, इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि डिज़नी+ हॉटस्टार का यह 'वॉच विद यॉर फ्रेंड्स' फीचर नॉन-लाइव कॉन्टेंट के लिए पेश किया जाएगा या नहीं।
Advertisement

हालांकि, ऐप का यह फीचर तीन आस्पेक्ट पर कमज़ोर पड़ता नज़र आता है, वो है- बिटरेटस, फ्रेम पर सैकेंड्स और रिजॉल्यूशन। डिज़नी+ हॉटस्टार का एवरेज लाइव स्पोर्ट्स के लिए 3Mbps है, जिसकी वजह से बड़ी स्क्रीन पर पिक्सलेट दिखते हैं। वहीं, इसमें 60fps का सपोर्ट भी नहीं है और स्पोर्ट्स कॉन्टेंट के लिए इसमें 4K रिजॉल्यूशन भी नहीं मिलता।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Disney Plus Hotstar, IPL, IPL 2020, Indian Premier League, Cricket
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  3. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  4. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.