नोटबंदी का फायदा, मोबाइल वॉलेट की सीमा बढ़कर हुई 20,000 रुपये

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 23 नवंबर 2016 11:44 IST
500 और 1000 रुपये के नोट बंद होने के बाद देशभर में लोगों को कैश की दिक्कत हो रही है। अचानक से फ्रीचार्ज, मोबिक्विक और पेटीएम जैसे डिजिटल वॉलेट के इस्तेमाल में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी गई है। अब आरबीआई ने इन वॉलेट के लिए मौज़ूदा बैलेंस लिमिट को बढ़ा दिया है। वॉलेट यूज़र के लिए लिमिट को दोगुना कर दिया गया है।

डिजिटल वॉलेट के लिए इससे पहले लिमिट 10,000 रुपये (बिना केवाईसी) थी। और आमतौर पर देखा जाता है कि लोग अपने डिजिटल वॉलेट में 10,000 से ज्यादा रुपये नहीं रखते। इसके अलावा ज्यादा इस्तेमाल लोग आधार कार्ड जमा कर ईकेवाईसी करवाकर इस लिमिट को एक लाख तक बढ़ा सकते हैं।
Advertisement

छोटी दुकानों सहित वो विक्रेता जिनके पास ईकेवाईसी के लिए जरूरी दस्तावेज नहीं हैं। उनके लिए 10,000 रुपये की लिमिट ख़ासी परेशानी खड़ी खरने वाली थी। लेकिन ऐसे समय में जबकि हम सब्जी से लेकर दूध तक के लिए वॉलेट का इस्तेमाल करना चाहते हैं। तो लिमिट को बढ़ाने का फैसला सही है।

रोजमर्रा की जरूरत पूरी करने के लिए अब अधिकतर लोग वॉलेट का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसलिए आरबीआई ने लोगों की जरूरत का ध्यान रखते हुए इस लिमिट को दोगुना कर दिया है। अब इस बैलेंस को 10,000 रुपये से बढ़ाकर 20,000 रुपये कर दिया गया है। हालांकि, दुकानदारों को अतिरिक्त फायदा मिला है जिससे वे हर महीने बैंक अकाउंट में 50,000 रुपये तक ट्रांसफर कर सकते हैं। इसके लिए प्रति ट्रांजेक्शन कोई लिमिट भी नहीं है। हालांकि, अभी यह सभी घोषणाएं साल के आखिर तक के लिए ही लागू की गई हैं। इस फैसले से उन छोटे दुकानदारों को बड़ा फायदा होगा जिन्होंने अभी तक ईकेवाईसी के लिए दस्तावेज जमा नहीं किए हैं।
Advertisement

हालांकि, अभी केवाईसी प्रक्रिया के बाद किसी भी वॉलेट के लिए लिमिट एक लाख रुपये ही रहेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  2. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  4. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  2. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  3. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  4. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  5. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  6. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  7. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  9. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  10. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.