ऑडियो सोशल मीडिया ऐप Clubhouse भारत में 21 मई को होगा उपलब्ध, इसे Elon Musk भी करते हैं यूज़

Clubhouse ने अपनी एंड्रॉयड ऐप का बीटा वर्जन भारत सहित कई देशों में रोल आउट करने की घोषणा कर दी है। अभी तक यह ऐप केवल iOS पर ही उपलब्ध थी। मई की शुरुआत से एंड्रॉयड के लिए इसकी टेस्टिंग अभी यूएस में ही चल रही थी।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 19 मई 2021 15:13 IST
ख़ास बातें
  • Clubhouse निमंत्रण आधारित ऑडियो चैट सोशल मीडिया ऐप है
  • ऐलन मस्क के ऐप से जुड़ने के बाद लोकप्रिय हुई थी यह ऐप
  • शुक्रवार 21 मई की दोपहर तक विश्व भर में उपलब्ध होगी Clubhouse ऐप

रूस, ब्राजील और भारत में 21 मई तक रोल आउट हो सकेगा ऐप का एंड्रॉयड बीटा वर्जन

Clubhouse ने अपनी एंड्रॉयड ऐप का बीटा वर्जन भारत सहित कई देशों में रोल आउट करने की घोषणा कर दी है। अभी तक यह ऐप केवल iOS पर ही उपलब्ध थी। मई की शुरुआत से एंड्रॉयड के लिए इसकी टेस्टिंग अभी यूएस में ही चल रही थी। अब डिवेलेपर्स ने इसे 18 मई से ब्राजील, जापान और रूस में रोल आउट करने की घोषणा कर दी है। वहीं नाइजीरिया और भारत में यह 21 मई सुबह तक रोल आउट कर दी जाएगी। Clubhouse निमंत्रण आधारित ऑडियो सोशल मीडिया ऐप है जो कि साल की शुरुआत में तब सुर्खियों में आई थी जब एलन मस्क और अन्य सेलिब्रिटी की चैट्स इसमें देखी गई थीं।

Clubhouse ने इसकी बीटा टेस्टिंग यूएस में मई के पहले सप्ताह में कुछ सीमित टेस्टर्स की संख्या के साथ शुरू की थी। मगर एक सप्ताह के बाद इसका एंड्रॉयड़ बीटा वर्जन पूरे देश में लॉन्च कर दिया गया। इसके डिवेलेपर्स ने ट्वीट के जरिये शेयर किया है कि यह ऐप जल्दी ही विश्व के बाकी देशों के पास भी अपने सटीक समय पर पहुंच रही है जिसमें ब्राजील, भारत, जापान, नाइजीरिया और रूस भी शामिल हैं।

Advertisement
ट्वीट के अनुसार इस ऐप का एंड्रॉयड रोलआउट इस पूरे हफ्ते भर तक जारी रहेगा और शुक्रवार की दोपहर तक Clubhouse ऐप पूरे विश्व भर में उलब्ध हो जाएगी। यह ऐप का पब्लिक बीटा वर्जन होगा। अभी इसका स्थिर एंड्रॉयड वर्जन लॉन्च घोषित नहीं किया गया है।

Clubhouse की लोकप्रियता उस वक्त आसमान छूने लगी जब Elon Musk और अन्य सेलिब्रिटी इस ऐप की चैट्स में देखे गए। अब अन्य सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म भी इस ऐप का अपना स्वयं का संस्करण इजाद करने का प्रयास कर रहे हैं। सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म जैसे कि Twitter, Instagram, Discord और Reddit के साथ ही अन्य ने भी इसकी प्रतिद्वंदी ऐप लॉन्च कर दी हैं। Twitter ने Twitter Spaces को लॉन्च किया, Discord ने अपना Stage Channel लॉन्च किया, Instagram का अपना Live Rooms है। वहीं Reddit ने Reddit Talk और Telegram ने Voice Chats 2.0 लॉन्च कर दिया है।
Advertisement

इसके अलावा Facebook और LinkedIn भी अपने विकल्पों पर काम कर रहे हैं। इसी बीच Mark Cuban की Fireside ऑडियो चैट और पॉडकास्टिंग ऐप जल्द ही लॉन्च होने की उम्मीद है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  2. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  3. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  4. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  5. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.