Google Play Store से हटाया गया ये पॉपुलर ऐप, कहीं आपके फोन में भी तो नहीं है इंस्टॉल

CamScanner Google Play Store से हटा लिया गया है। क्या आपके स्मार्टफोन में भी कैमस्कैनर ऐप इंस्टॉल है? यदि हां तो हमारी आज की यह खबर खास आप लोगों के लिए है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 29 अगस्त 2019 13:10 IST
ख़ास बातें
  • प्ले स्टोर में 100 मिलियन से ज्यादा बार डाउनलोड हुआ CamScanner App
  • Kaspersky शोधकर्ताओं के निष्कर्ष से सामने आई यह बात
  • Trojan-Dropper.AndroidOS.Necro.n नाम से हुई पहचान

Google Play Store से हटाया गया ये पॉपुलर ऐप, कहीं आपके फोन में भी तो नहीं है इंस्टॉल

CamScanner App: क्या आपके स्मार्टफोन में भी कैमस्कैनर ऐप इंस्टॉल है? यदि हां तो हमारी आज की यह खबर खास आप लोगों के लिए है। इस पॉपुलर ऐप के सिक्योरिटी पर अब सवाल उठने लगा है। CamScanner Google Play Store से हटा लिया गया है, इस ऐप का इस्तेमालदस्तावेज की तस्वीरों को पीडीएफ फॉर्मेट में बदलने के लिए किया जाता है। कैमस्कैनर ऐप में मालवेयर (वायरस) मिला है जिसके बाद इस ऐप को तुरंत गूगल प्ले स्टोर से हटा लिया गया है।  

Kaspersky शोधकर्ताओं के निष्कर्ष के अनुसार, कैमस्कैनर के हाल ही में जारी हुए वर्जन एडवरटाइजिंग लाइब्रेरी के साथ आ रहे हैं जिसमें खतरनाक मॉड्यूल मिला है। इस खतरनाक ट्रोजन-ड्रॉपर मॉड्यूल की पहचान "Trojan-Dropper.AndroidOS.Necro.n” नाम से हुई है। इसे पहले कुछ चीनी ऐप्स में भी देखा गया था। यह मॉड्यूल एक्सट्रैक होकर ऐप के रिसोर्स में एन्क्रिप्टेड फ़ाइल से अन्य खतरनाक मॉड्यूल को रन कर रहा है।
Advertisement

रिसोर्स लिंक मॉड्यूल जिसे ड्रॉप्ड मॉड्यूल भी कहा जाता है इसे ट्रोजन डाउनलोडर के रूप में पाया गया है जो और भी अधिक खतरनाक मॉड्यूल डाउनलोड कर रहा है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि गूगल प्ले स्टोर से ऐप को 100 मिलियन से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है।

Kaspersky शोधकर्ताओं ने जैसे ही कैमस्कैनर ऐप के लेटेस्ट वर्जन में एडवरटाइजिंग ड्रॉपर को देखा, उन्होंने इस बात को रिपोर्ट किया और फिर तुरंत ही ऐप को प्ले स्टोर से हटा लिया गया है। लेकिन अलग-अलग फोन में ऐप के अलग-अलग वर्जन चल रहे होंगे, इनमें से कुछ के रिसोर्स फाइल में खतरनाक कोड हो सकता है। ऐसे में बेहतर होगा कि ऐप को अनइंस्टॉल कर दिया जाए और फिर जब यह ऐप प्ले स्टोर पर आए तो इसे डाउनलोड किया जाए।
Advertisement



Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: CamScanner, CamScanner Malware, Google Play Store, Kaspersky
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. सिर्फ 1,000 हजार में दूर हो जाएगी ठंड, फ्लिपकार्ट पर मिल रहे ये 5 रूम हीटर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 17 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, MediaTek Dimensity 8550 Super चिपसेट
  2. Microsoft Outage: माइक्रोसॉफ्ट में खराबी से अटक गई दुनिया, इन देशों में रेल सर्विस भी ठप!
  3. iPhone 18 के लॉन्च में Samsung के कारण हुई देरी! नई रिपोर्ट में खुलासा
  4. Huawei Mate X8 सीरीज के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Portronics ने लॉन्च किया 100W आउटपुट वाला 20,000mAh पावर बैंक, लैपटॉप भी होगा चार्ज
  6. Honor 700 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 4K सिनेमैटिक लाइव फोटो का नया फीचर
  7. Oppo Pad 6 ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, मिलेगी 10,000mAh से बड़ी बैटरी!
  8. कैंसर की 137 दवाएं हुई सस्ती, Pharma Sahi Daam ऐप से जानें सही कीमत, खरीदने से पहले समझे
  9. कानों में ईयरिंग की तरह लगेंगे Xiaomi के नए ईयरबड्स, फुल चार्ज में चलेंगे 38 घंटे!
  10. BYD Denza D9 इलेक्ट्रिक MPV भारत में लॉन्च, 608Km रेंज और 9 एयरबैग्स से लैस, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.