प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉन्च किया 'भीम' ऐप

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 30 दिसंबर 2016 17:27 IST
ख़ास बातें
  • यह ऐप भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडर को समर्पित है
  • आधार पर चलने वाले इस पेमेंट ऐप का नाम 'भारत इंटरफेस फॉर मनी' है
  • इसकी घोषणा दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम डिजि धन मेला में की गई
डिजिटल इंडिया और नकदी रहित अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के मकसद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ई-वॉलेट भीम (BHIM) लॉन्च किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि यह ऐप भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडर को समर्पित है। और इसका नाम भी बहुत हद तक देश को संविधान देने वाले अंबेडर से प्रेरित है।

आधार पर चलने वाले इस पेमेंट ऐप का नाम 'भारत इंटरफेस फॉर मनी' है। दरअसल, यह यूनिफाइट पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) और अनस्ट्रक्चर्ड सप्लिमेंट्री सर्विस डेटा (यूएसएसडी) का नया अवतार है। इसकी घोषणा दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम डिजि धन मेला में की गई।
 

ऐप के बारे में प्रधानमंत्री ने कहा, "चाहे आपके पास स्मार्टफोन हो या 1,000-1,200 रुपये का फ़ीचर फोन। भीम ऐप सबके साथ काम करेगा। इंटरनेट कनेक्टिविटी की भी ज़रूरत नहीं पड़ेगी अभी कुछ सिक्योरिटी फ़ीचर की टेस्टिंग हो रही है। जल्द ही इसे इस्तेमाल करने के लिए सिर्फ अंगूठे की ज़रूरत पड़ेगी।"

उन्होंने आगे कहा, "एक वक्त था जब अनपढ़ लोगों को 'अंगूठा छाप' कहा जाता था। अब वक्त बदल गया है। अब आपका अंगूठा ही आपका बैंक है। यही आपकी पहचान बन गई है।"
Advertisement

उन्होंने कहा, "भीम के ज़रिए हम गरीबों, छोटे व्यापारियों, आदिवासियों और समाज के अन्य वर्ग का सशक्तिकरण करेंगे।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Narendra Modi, BHIM App
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Philips लेकर आया अपना नया फोन S7221 5G, 64MP कैमरा, 5700mAh बैटरी जैसे फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  2. Lava Virat V1 5G भारत में लॉन्च हुआ 128GB वेरिएंट के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat V1 5G भारत में लॉन्च हुआ 128GB वेरिएंट के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग!
  2. Redmi सस्ते में ला रही नई स्मार्टवॉच, 1200 निट्स AMOLED डिस्प्ले, IP68 रेटिंग, ग्लोबल लॉन्च जल्द
  3. Philips लेकर आया अपना नया फोन S7221 5G, 64MP कैमरा, 5700mAh बैटरी जैसे फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  4. घीमे लैपटॉप-PC को फास्ट बना देगा JioPC, बिना नया कंप्यूटर खरीदे मिलेगी 16GB RAM और 1TB स्टोरेज
  5. अगर गुम गया है TV रिमोट, तो न हों परेशान, ऐसे अपने एंड्रॉयड फोन को बना सकते हैं रिमोट
  6. Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 7050mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  7. हैंडहेल्ड गेमिंग का सीन पलटने आ रहा भारतीय स्टार्टअप ARC! Qualcomm से मिलाया हाथ, जल्द आएगा X1 डिवाइस
  8. AI से रोज बात करते हैं? कहीं आप भी तो नहीं बन रहे रोबोट, नई रिसर्च उड़ा देगी होश!
  9. Instagram पर AI Profile वालों के लिए बुरी खबर, Meta ने बदले नियम, रीच पर हो सकता है असर!
  10. URBN के इस नए 25,000mAh Power Bank में मिलेगा 100W आउटपुट, एक साथ फास्ट चार्ज होंगे कई फोन; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.