Arattai ऐप: क्या ये Made-in-India ऐप बन पाएगा WhatsApp का देसी रिप्लेसमेंट? जानें सब कुछ

Arattai का मतलब तमिल भाषा में “कैजुअल चैट” होता है और डेवलपर्स के मुताबिक, इसका मकसद रोजमर्रा की बातचीत को आसान बनाना है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 30 सितंबर 2025 11:17 IST
ख़ास बातें
  • Arattai का मतलब तमिल भाषा में “कैजुअल चैट” होता है
  • कॉलिंग के लिए एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन का दावा किया गया है
  • हालांकि, चैट के लिए एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन अभी डेवलपमेंट फेज में है

Zoho Corporation की स्थापना 1996 में हुई थी

Photo Credit: Zoho

भारत को मैसेजिंग ऐप की दुनिया में नया ऑप्शन मिल रहा है और सरकार भी इसे प्रमोट करती नजर आ रही है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बुधवार को लोगों से अपील की कि वे Arattai नाम के मैसेजिंग ऐप को आजमाकर देखें। यह ऐप चेन्नई की सॉफ्टवेयर कंपनी Zoho Corporation ने डेवलप किया है और इसे WhatsApp के लोकल ऑप्शन के तौर पर पेश किया जा रहा है। मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि Arattai फ्री, आसान, सुरक्षित और भारतीय जड़ों से जुड़ा हुआ ऐप है। इसके अलावा, केंद्रीय मंत्री, अश्विनी वैष्णव ने भी इसे प्रोमोट करते हुए पोस्ट किया।

Arattai का मतलब तमिल भाषा में “कैजुअल चैट” होता है और डेवलपर्स के मुताबिक, इसका मकसद रोजमर्रा की बातचीत को आसान बनाना है। इस ऐप पर यूजर्स टेक्स्ट मैसेज, फोटो, वीडियो और डॉक्युमेंट भेज सकते हैं, साथ ही वॉइस और वीडियो कॉल कर सकते हैं। इसमें स्टोरीज और चैनल फीचर्स भी हैं जिनके जरिए पर्सनल और बिजनेस दोनों तरह की कम्युनिकेशन आसान हो सकती है। Zoho का कहना है कि यह ऐप यूजर्स को लोकल इनोवेशन का ऑप्शन देता है और इसे प्राइवेसी को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। फिलहाल इसमें एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड कॉल्स का सपोर्ट है जिससे वॉइस और वीडियो बातचीत सुरक्षित रहती है।

यहां ध्यान रखें कि Zoho ने फिलहाल कॉलिंग के लिए एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन की बात कही है और चैट के लिए यह सिक्योरिटी फीचर फिलहाल उपलब्ध नहीं है। X पर एक पोस्ट का रिप्लाई करते हुए Zoho ने बताया कि चैट्स के लिए एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन अभी डेवलपमेंट में है और जल्द लागू किया जाएगा। एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन एक ऐसा सिक्योरिटी सिस्टम है जिसमें सिर्फ सेंडर और रिसीवर ही मैसेज पढ़ सकते हैं, यहां तक कि सर्विस प्रोवाइडर भी कंटेंट तक पहुंच नहीं पाता। यही फीचर WhatsApp को सबसे ज्यादा सुरक्षित बनाता है।

Zoho Corporation की बात करें तो इसकी स्थापना 1996 में हुई थी। कंपनी का हेडक्वार्टर चेन्नई में है और यह ईमेल, CRM, HR, अकाउंटिंग और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट जैसे 55 से ज्यादा बिजनेस एप्लिकेशन ऑफर करती है। Zoho की वेबसाइट बताती है कि आज कंपनी के पास 150 देशों में 130 मिलियन से ज्यादा यूजर्स हैं और इसके क्लाइंट्स में Amazon, Netflix, Deloitte, Puma, Toyota और Sony जैसी बड़ी कंपनियां शामिल हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.