Apple App Store Awards 2025: ये अनोखे ऐप्स और गेम्स पहुंचे फाइनल में, देखें कौन होगा विजेता

Apple ने इस साल के App Store Awards 2025 के लिए 45 फाइनलिस्ट की घोषणा कर दी है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 20 नवंबर 2025 15:10 IST
ख़ास बातें
  • BandLab आसानी से रिकॉर्ड करने, मिक्स करने और कॉलोब्रेट करने देता है।
  • Tiimo ज्यादा शांत और व्यवस्थित तरीके से टास्क को पूरा करने देता है।
  • LADDER वर्कआउट की प्लानिंग में स्ट्रेंथ ट्रेनिंग को आसान बनाता है।

Apple App Store Awards 2025

Photo Credit: Apple

Apple ने इस साल के App Store Awards 2025 के लिए 45 फाइनलिस्ट की घोषणा कर दी है, जिसमें 12 कैटेगरी में सबसे इनोवेटिव ऐप्स और गेम्स को शामिल किया गया है। इस वार्षिक अवार्ड प्रोग्राम में उन डेवलपर्स को अवार्ड दिया जाता है, जो कि यूजर्स को रोजमर्रा के जीवन को बेहतर बनाते हैं, प्रोडक्टिविटी बढ़ाते हैं और डिजाइन और यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर करते हैं। Apple जल्द ही ग्लोबल क्रिएटर्स के इस चुनिंदा ग्रुप से विनर की घोषणा करेगा। आइए App Store Awards 2025 के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Apple के ऐप स्टोर वर्ल्डवाइड के हेड कार्सन ओलिवर ने कहा कि ये फाइनलिस्ट एक प्रतिभाशाली और अनोखी डेवलपर कम्युनिटी का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस साल शामिल किए गए ऐप्स यूजर्स को क्रिएटिविटी एक्स्प्रेस करने, वर्कफ्लो को बेहतर करने और खेलने के नए तरीकों की खोज करने में मदद करते हैं।

Advertisement

iPhone: iPhone ऐप ऑफ द ईयर कैटेगरी में उन टूल्स पर ध्यान दिया गया है जो डेली के टास्क को बेहतर बनाते हैं। BandLab संगीतकारों को आसानी से रिकॉर्ड करने, मिक्स करने और कॉलोब्रेट करने में मदद करता है। LADDER वर्कआउट की प्लानिंग से अनुमान लगाने की जरूरत को हटाते हुए स्ट्रेंथ ट्रेनिंग को आसान बनाता है। Tiimo यूजर्स को ज्यादा शांत और व्यवस्थित तरीके से टास्क को पूरा करने में मदद करता है।

iPhone गेम ऑफ द ईयर के कैटेगरी में आनंद और मजे पर ध्यान दिया गया है। Capybara Go! इंटरनेट के पसंदीदा सौम्य प्राणी के साथ एक अनोखा एडवेंचर प्रदान करता है। Pokémon TCG Pocket मोबाइल के लिए कार्ड-कलेक्टिंग एक्सपीरियंस को नया बनाता है। Thronefall न्यूनतम कंट्रोल के साथ डीप स्ट्रैटजिक लड़ाइयों को मजेदार बनाता है।

iPad: iPad पर क्रिएटिविटी और प्रोडक्टिविटी पर ध्यान दिया गया है। Detail कंटेंट क्रिएश वर्कफ्लो को नया रूप देते है, जिससे क्रिएटर्स को ज्यादा कंट्रोल और फ्लेक्सिबिलिटी मिलता है। Graintouch डिजिटल कलाकारों के लिए प्रिंटमेकिंग वाले आर्ट टूल प्रदान करता है। Structured बिजी शेड्यूल को आसान प्लानिंग के लिए आसान और विजुअल टाइमलाइन्स में बदल देता है।

Advertisement

iPad गेम ऑफ द ईयर के फाइनलिस्ट में शामिल DREDGE अपने माहौल के रहस्य और आसान मैकेनिक्स के लिए जाना जाता है। Infinity Nikki प्लेयर्स को मिरालैंड की जादुई दुनिया में खो देता है। Prince of Persia: लॉस्ट क्राउन एक बेहतर कहानी पर बेस्ड एडवेंचर प्रदान करता है।

Mac: Mac में पावरफुल, पर्पज बिल्ट टूल का सोर्ट किया गया है। Acorn एक आसान पैकेज में प्रोफेशनल लेवल की फोटो एडिटिंग प्रदान करता है। Essayist उद्धरणों और फॉर्मेटिंग को मैनेज करके अकेडमिक लेखन को आसान बनाता है। Under My Roof घरों को मैनेज,तैयार और कंट्रोल करने में मदद करता है।

Apple Watch: Apple Watch पर फिटनेस और क्रिएशन पर ध्यान दिया गया है।

Advertisement

GO Club यूजर्स को एक्टिव और हाइड्रेटेड रहने के लिए प्रोत्साहित करता है। Moment का प्रो कैमरा ऐप कलाई पर एडवांस फोटोग्राफी प्रदान करता है। वहीं Strava परफॉर्मेंस बेस्ड ट्रैकिंग के जरिए ग्लोबल फिटनेस कम्युनिटी को एकजुट करता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
  2. Honor ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh के नए रेड कलर पावरबैंक, जानें कीमत और फीचर्स
  3. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  4. Xiaomi की नई वाशिंग एक बार 26 टी-शर्ट धो सकती है! IP54 रेटिंग के साथ लॉन्च
  5. ₹2250 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart सेल में ऑफर
  6. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  7. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  8. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  10. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.