एंड्रॉयड टैबलेट यूज़र्स अब बिना मोबाइल नंबर बना सकते हैं Google Duo अकाउंट

Google Duo ऐप पूरी तरह से आपके टैबलेट में काम करने के लिए आप से आपके कॉन्टेक्ट लिस्ट, कैमरा और माइक्रोफोन एक्सेस की मांग जरूर करेगा।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 27 मई 2020 18:49 IST
ख़ास बातें
  • टैबलेट यूज़र्स अब ईमेल एड्रेस के जरिए भी बना पाएंगे अकाउंट
  • कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते बढ़ गई है वीडियो कॉलिंग की मांग
  • Google Duo की लोकप्रियता वर्क फ्रॉम होम के कारण बढ़ी

Google Duo है लोकप्रिय वीडियो कॉलिंग ऐप

Google Duo अब अपने यूज़र्स को बिना फोन नंबर किए साइन-इन करने की सुविधा प्रदान कर रहा है। यह दावा एक रिपोर्ट में किया गया है, जिसके अनुसार यह सुविधा केवल एंड्रॉयड वर्ज़न के टैबलेट पर ही उपलब्ध होगी। बाकि यूज़र्स को Google Duo अकाउंट बनाने के लिए अभी भी फोन नंबर की जरूरत पड़ेगी। इसके अलावा गूगल ने Duo पर एक नया फीचर भी रोलआउट किया है, जिसमें यूज़र्स अपने ईमेल एड्रेस के द्वारा भी कनेक्ट कर सकते हैं, लेकिन जैसा हमने बताया अकाउंट बनाने के लिए आपको अपने फोन नंबर की जरूरत होगी। यह फीचर भारत में एक्टिव हो गया है, जो कि एंड्रॉयड और आईओएस दोनों ही डिवाइस पर उपलब्ध है।

Android Police रिपोर्ट के अनुसार, एंड्रॉयड टैबलेट यूज़र्स जो Google Duo App डाउनलोड करने की योजना बना रहे हैं, उन्हें इस पर साइन-अप करने के लिए उन्हें वेरिफिकेशन हेतु फोन नंबर देने की जरूरत नहीं होगी, वह केवल अपने ईमेल एड्रेस की मदद से ही अकाउंट बना सकते हैं।
Advertisement

हालांकि, Google Duo ऐप पूरी तरह से आपके टैबलेट में काम करने के लिए आप से आपके कॉन्टेक्ट लिस्ट, कैमरा और माइक्रोफोन एक्सेस की मांग जरूर करेगा। रिपोर्ट के मुताबिक मोबाइल फोन यूज़र्स के लिए यह नियम नहीं है। मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने वाले यूज़र्स को वेरिफिकेशन के लिए अपना मोबाइल नंबर देना ही होगा।

ईमेल एड्रेस के जरिए साइन-अप करने का विकल्प केवल टैबलेट यूज़र्स के लिए ही है, जो कि Google Duo का नया अपडेट है, जिसकी मदद से यूज़र्स ईमेल एड्रेस की सहायता से भी ऐप पर कनेक्ट कर सकते हैं। इस फीचर को Google Duo वर्ज़न 87 के लिए रोलआउट किया गया है, जो एंड्रॉयड और आईओएस दोनों ही भारतीय यूज़र्स के लिए उपलब्ध है।
Advertisement

इस महीने की शुरुआत में खबर आई थी कि Google Duo अपने नए फीचर पर काम कर रहा है, जिसमें ग्रुप कॉलिंग फीचर में जल्द ही 32 लोगों तक की संख्या को जोड़ा जाएगा। फिलहाल, इस प्लेटफॉर्म पर केवल 12 लोग ही एक साथ ग्रुप वीडियो कॉल कर सकते हैं। इससे पहले मार्च में केवल 8 लोग ही एक ग्रुप वीडियो कॉल का हिस्सा बन सकते थे, हालांकि कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान वर्क फ्रॉम होम की मांग और वीडियो कॉलिंग के इस्तेमाल को बढ़ता देख कंपनी ने इसमें सदस्य की संख्या में बढ़ोतरी की थी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google Duo, Duo, Google, Video Call, Coronavirus
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  2. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  3. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  4. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  5. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  6. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
  7. आ गई चलती फिरती पवन चक्की, बैग में लगाकर फोन और लैपटॉप कर पाएंगे चार्ज, जानें क्या है Ventyra R1?
  8. 14 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Realme फोन! 6300mAh बैटरी
  9. Xiaomi भारत में ला रही 7,900mAh बैटरी वाला नया फोन, 45W होगी फास्ट चार्जिंग!
  10. Honor लाई सस्ता फोन Honor 600S 5G, 50MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.