बिना कारण हंस रहा है अमेज़न का यह गैजेट, यूज़र हैं हैरान, सामने आया वीडियो

अमेज़न के ईको स्पीकर इस्तेमाल करने वालों ने एक अजीबोगरीब शिकायत दर्ज करवाई है। दरअसल इनमें मौज़ूद एलेक्सा वॉयस असिस्टैंट अचानक हंसने लगती है।

विज्ञापन
Mayank Dixit, अपडेटेड: 8 मार्च 2018 13:31 IST
ख़ास बातें
  • अलेक्सा वॉयस असिस्टैंट के अचानक हंसने की शिकायतें
  • वॉयस असिस्टैंट इस तरह यूज़र पर क्यों हंस रहा, नहीं पता चला कारण
  • कंपनी ने कहा, कमांड में बदलाव कर देखेंगे परिणाम
अमेज़न के ईको स्पीकर इस्तेमाल करने वालों ने एक अजीबोगरीब शिकायत दर्ज करवाई है। दरअसल इनमें मौज़ूद एलेक्सा वॉयस असिस्टैंट अचानक हंसने लगती है। यह भी पता नहीं चल पाया है कि किस कारण से वॉयस असिस्टैंट इस तरह यूज़र पर हंस रही है। ट्विटर और रेडिट पर कुछ यूज़र ने एलेक्सा वॉयस असिस्टैंट की इस 'अचानक हंसी' का ज़िक्र किया है। कुछ लोगों ने कहा कि जब एलेक्सा से लाइट ऑन करने को कहा गया तो उसमें से हंसने की आवाज़ आई। साथ ही कहा जा रहा है कि ऐसा उसके गलत कमांड समझ लेने के चलते हो रहा है।

ट्विटर यूज़र डेविडस्वेन ने लिखा, ''मैं दफ्तर के किसी निजी कामकाज में व्यस्त था कि तभी एलेक्सा हंसने लगी।'' उन्होंने लिखा, ''क्या किसी और को भी ऐसा अनुभव हुआ? वह अचानक ही हंसने लगती है। यह वाकई हैरान करने वाली बात है।''एक अन्य ट्विटर यूज़र ने लिखा, ''मैं अपनी मां के साथ लिविंग रूम में बैठा था, हमने एलेक्सा से कुछ भी नहीं कहा और वह अचानक बिना किसी कारण हंस पड़ी। मैंने उसे फिर अनप्लग कर दिया।'' (ट्वीट में सुनिए अलेक्सा की हंसी)
Advertisement

अमेज़न ने एक बयान जारी कर कहा कि ऐसा शायद इसलिए हो रहा है कि स्पीकर को अचानक से कोई आदेश मिल रहे हैं। कंपनी की ओर से कहा गया, विषम परिस्थितियों में अलेक्सा को अगर कुछ ऐसा सुनाई दे ''एलेक्सा हंसो'' तो ऐसे परिणाम आ सकते हैं।'' कंपनी का कहना है कि वह कमांड को बदलकर, 'एलेक्सा क्या तुम हंस सकती हो' कर देगी।

अमेज़न इस पर भी विचार कर रही है कि जब कोई यूज़र उससे हंसने के लिए पूछे तो जवाब मिले, ''हां, मैं हंस सकती हूं।'' कंपनी ने यह साफ नहीं किया है कि हंसने की यह शिकायत क्यों आ रही है, खासकर तब, जब कोई भी उसे किसी भी तरह का कमांड नहीं दे रहा होता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Alexa, Amazon, Amazon Echo, Apps, Echo, Home Entertainment, Internet
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.