Amazon Prime Day sale 2022 : 23-24 जुलाई को लगेगी सबसे बड़ी सेल! लॉन्‍च होंगे 30 हजार से ज्‍यादा नए प्रोडक्‍ट्स

बिक्री के दौरान आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई कार्ड और EMI ट्रांजैक्‍शंस का इस्‍तेमाल करने वाले कस्‍टमर्स को विभिन्‍न प्रोडक्‍ट्स पर 10 फीसदी की छूट दी जाएगी।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 6 जुलाई 2022 18:34 IST
ख़ास बातें
  • सेल 23 जुलाई को 12AM बजे से शुरू होंगे और 24 जुलाई तक चलेगी
  • 48 घंटे के इवेंट में 400 से ज्‍यादा ब्रैंड्स के प्रोडक्‍ट्स लॉन्‍च होंगे
  • कार्ड पेमेंट और EMI ट्रांजैक्‍शंस पर भी अलग छूट दी जाएगी

प्राइम डे सेल के तहत एमेजॉन अपने इको, फायर टीवी और किंडल डिवाइसेज पर 55 फीसदी तक छूट ऑफर करेगी।

एमेजॉन प्राइम डे सेल 2022 (Amazon Prime Day sale 2022) 23-24 जुलाई को होने जा रही है। बुधवार को ई-कॉमर्स दिग्गज ने की इसका ऐलान किया। जैसा कि इसके नाम से ही पता चलता है, ‘प्राइम डे' विशेष रूप से एमेजॉन प्राइम के कस्‍टमर्स के लिए है। यह हर साल आयोजित होती है, जिसमें यूजर्स को प्रोडक्‍ट्स पर छूट और ऑफर पेश किए जाते हैं। भारत में प्राइम डे सेल 2022 के दौरान डील, डिस्काउंट और ऑफर्स 23 जुलाई को 12AM बजे से शुरू होंगे और 24 जुलाई तक चलेंगे। एमेजॉन ने बताया है कि 48 घंटे के सेल इवेंट में 400 से ज्‍यादा इंडियन और ग्‍लोबल ब्रैंड्स के 30,000 से ज्‍यादा नए प्रोडक्‍ट्स लॉन्‍च किए जाएंगे। 

इसके अलावा 120 स्‍मॉल एंड मीडियम बिजनेसेज (SMBs) के 2 हजार से ज्‍यादा नए प्रोडक्‍ट्स लॉन्‍च होंगे। इन ब्रैंड्स में एक्सईसीएच, कॉस-आईक्यू, हिमालयन ओरिजिन, स्पेसिनकार्ट, मिराकी, कारागिरी, निर्वी हैंडिक्राफ्ट्स जैसे ब्रैंड्स के इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, ग्रूमिंग, जूलरी आदि प्रोडक्‍ट्स शामिल हैं। 
Advertisement

बिक्री के दौरान आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई कार्ड और EMI ट्रांजैक्‍शंस का इस्‍तेमाल करने वाले कस्‍टमर्स को विभिन्‍न प्रोडक्‍ट्स पर 10 फीसदी की छूट दी जाएगी। 

प्राइम डे सेल के तहत एमेजॉन अपने इको, फायर टीवी और किंडल डिवाइसेज पर 55 फीसदी तक छूट ऑफर करेगी। स्मार्टफोन, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, अप्लायंसेज, टीवी, किचन, डेली एसेंशियल और टॉयज पर भी डील होगी। प्राइम डे सेल में एलेक्सा इनबिल्ट स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच, स्पीकर, टीवी पर भी डील्स होंगी। सेल के दौरान उन कस्‍टमर्स को 2,500 रुपये तक का रिवॉर्ड मिलेगा, जो अपने बिलों और रीचार्ज का पेमेंट करने और पैसे भेजने के लिए एमेजॉन पे का इस्‍तेमाल करेंगे। 
Advertisement

Amazon Prime मेंबर्स को Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके प्राइम डे पर खरीदारी करने पर अनलिमिटेड पांच प्रतिशत कैशबैक भी मिलेगा। क्रेडिट कार्ड के लिए साइन अप करने पर भी 2200 रुपये का रिवॉर्ड देने का दावा किया गया है। 
Advertisement

प्राइम डे इवेंट में दो इंडियन एमेजॉन ओरिजिनल सीरीज भी लाई जा रही हैं। 7 जुलाई को तेलुगु में मॉडर्न लव हैदराबाद आएगी। जबकि 14 जुलाई को हिंदी में कॉमिकस्तान सीजन 3 रिलीज होगी। कहा जाता है कि सेल के दौरान दो सीरीज का ऐलान भी किया जाएगा, जिनका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। वहीं, प्राइम वीडियो चैनलों के साथ बंडल की गई 12 वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विसेज में से ज्‍यादातर ऐड-ऑन सब्सक्रिप्शन खरीदने पर प्राइम मेंबर्स को 50 फीसदी तक की छूट दी जाएगी। 

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  3. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  5. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  6. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  7. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  8. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  10. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  11. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा पर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  2. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  3. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  4. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  5. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  6. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  7. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  8. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  10. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.