Amazon Great Republic Day सेल का ऐलान: स्मार्टफोन, टीवी, होम अप्लायंसेज पर मिलेगा भारी डिस्काउंट

Amazon ने ऐलान कर दिया है कि Great Republic Day सेल जल्द ही शुरू होने वाली है। लेकिन फिलहाल ई-कॉमर्स साइट ने इसकी तारीख का खुलासा नहीं किया है। Amazon Prime सदस्यों के लिए यह सेल हमेशा की तरह 24 घंटे पहले ही लाइव कर दी जाएगी।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 11 जनवरी 2022 15:00 IST
ख़ास बातें
  • सेल में स्मार्टफोन पर मिलेगी 40 प्रतिशत छूट
  • 20 जनवरी को शुरू हो सकती है सेल
  • Amazon Prime सदस्यों को सेल में मिलेगा अर्ली एक्सेस
Amazon Great Republic Day सेल का ऐलान कर दिया गया है, जिसमें विभिन्न स्मार्टफोन, इलेक्ट्रोनिक्स, होम एंड किचन अप्लायंसेज के साथ-साथ टीवी व बड़े इलेक्ट्रोनिक्स पर डिस्काउंट ऑफर प्रदान किए जाएंगे। इस सेल में ग्राहकों को स्मार्टफोन्स पर 40 प्रतिशत ऑफ मिलेगा, जबकि इलेक्ट्रोनिक्स जैसे कैमरा व लैपटॉप्स पर 70 प्रतिशत तक की छूट प्राप्त होगी। वहीं, Amazon Alexa, Fire TV और Kindle डिवाइस पर सेल में 50 प्रतिशत तक का डिस्काउंट प्राप्त होगा। Amazon सेल में बैंक ऑफर भी प्रदान करेगी, जिसमें SBI कार्ड्स पर अतिरिक्त छूट, Bajaj Finserv पर नो-कॉस्ट ईएमआई और Amazon Pay ICICI क्रेडिट कार्ड यूज़र्स को डिस्काउंट प्राप्त होगा। स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट्स और टीवी पर 16,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी सेल में मिलने वाला है।

Amazon ने ऐलान कर दिया है कि Great Republic Day सेल जल्द ही शुरू होने वाली है। लेकिन फिलहाल ई-कॉमर्स साइट ने इसकी तारीख का खुलासा नहीं किया है। Amazon Prime सदस्यों के लिए यह सेल हमेशा की तरह 24 घंटे पहले ही लाइव कर दी जाएगी।
 

Amazon Great Republic Day Sale offers

Amazon ने फिलहाल इस सेल से जुड़ी सभी डिटेल्स का खुलासा नहीं किया है। लेकिन वार्षिक सेल में ग्राहकों को क्या कुछ मिलेगा इसकी थोड़ी बहुत जानकारी पेश कर दी गई है। ग्राहकों को सेल में कॉम्बो पर 40 प्रतिशत तक की छूट प्राप्त होगी। इसके अलावा, सेल में 80 से ज्यादा Samsung, Xiaomi और Tecno स्मार्टफोन लॉन्च शामिल होंगे।

स्मार्टफोन्स पर 40 प्रतिशत तक की छूट प्राप्त होगी, जबकि कैमरा पर 50 प्रतिशत तक का डिस्काउंट सेल में दिया जाएगा। स्मार्टवॉच की बात करें, तो सेल में आप इन्हें 60 प्रतिशत तक की छूट के साथ खरीद सकते हैं। अमेज़न ग्रेट रिपब्लिक डे सेल के दौरान लैपटॉप्स पर 40,000 रुपये तक की छूट मिलने वाली है। लार्ज अप्लायंसेज की बात करें, तो रेफ्रीजिरेटर और वॉशिंग मशिन व टीवी पर 50 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दिया जाएगा। इन सब के अलावा, आप सेल में कंसोल व पीसी के लिए वीडियो गेम टाइटल्स 55 प्रतिशत छूट के साथ खरीद सकते हैं।
Advertisement

Amazon Echo smart स्पीकर को 50 प्रतिशत डिस्काउंट में खरीदा जा सकेगा। फायर टीवी डिवाइस पर 48 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी, किंडल रीडर्स को 3,400 रुपये तक का डिस्काउंट प्राप्त होगा। वहीं, Echo smart डिस्प्ले पर 45 प्रतिशत छूट सेल में मिलेगी।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  6. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  8. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  9. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  10. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.